Ranchi। झारखंड विधानसभा के आगामी विशेष सत्र से पहले राज्य की सियासी हलचल तेज हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 23 तारीख को सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक बुलाई है। इस ऑनलाइन बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और वाम दलों के सभी विधायकों को शामिल होने की सूचना दी गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य विशेष सत्र के दौरान सरकार की रणनीति तय करना और सदन की कार्यवाही के लिए सत्तापक्ष के विधायकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। इस दौरान मुख्यमंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद विधायकों से जनहित से जुड़े मुद्दों पर फीडबैक भी लेंगे।


