Jamshedpur. जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के इंजन डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी सुबोध पात्रो (59) की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. कर्मचारी की मौत के बाद मुआवजे और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग को लेकर परिजनों ने टाटा मोटर्स के मेन गेट पर जमकर बवाल काटा. साथ ही कंपनी गेट को जाम कर दिया गया.

हालंकि पुलिस ने मामले को शांत करने का प्रयास किया. विदित हो कि इस मामले में प्रबंधन की ओर से करीब 77 लाख रुपये के भुगतान की जानकारी दिए जाने के बावजूद परिजन स्थायी नौकरी की मांग पर अड़े रहे. मजदूर नेता बंटी ने कंपनी प्रबंधन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए मृतक के आश्रित को स्थायी नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग की है.


