Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: जहर खाने वाली महिला और उसकी चार साल बेटी की मौत, दो बेटियों का इलाज जारी, पति और देवरानी गिरफ्तार
Headlines

Jamshedpur: जहर खाने वाली महिला और उसकी चार साल बेटी की मौत, दो बेटियों का इलाज जारी, पति और देवरानी गिरफ्तार

News DeskBy News DeskNovember 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित केदार बगान में पारिवारिक विवाद के बाद अपनी तीन बेटियों के साथ कीटनाशक खाने वाली पिंकी कुमारी और उसकी चार वर्षीय बेटी ऋषिका मेहता की मौत हो गई। दोनों ने एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, पिंकी की दो अन्य बेटियों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। घटना के बाद रविवार को पिंकी के मायके पक्ष के लोगों ने एमजीएम अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों ने मामले में शामिल सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। पिंकी के भाई आर्यन कुमार ने स्पष्ट कहा कि जब तक सभी आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक दोनों शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, पिंकी ने बीते 3 नवंबर को अपनी तीनों बेटियों को मैगी और चाय में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया था। इसके बाद उसने खुद भी कीटनाशक खा लिया। सभी की तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चारों का इलाज शुरू हुआ। शनिवार देर रात चार वर्षीय ऋषिका की मौत हो गई, जबकि पिंकी ने रविवार सुबह करीब 11:30 बजे अंतिम सांस ली। अस्पताल में इलाज के दौरान पिंकी ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसका कहना था कि तीसरी बेटी के जन्म के बाद से ही पति धर्मपाल मेहता, सास-ससुर, देवर और देवरानी उसे प्रताड़ित करने लगे थे। उसका पति ओडिशा के झारसुगुड़ा स्थित एक कंपनी में काम करता है। पिंकी की बेटियों में 13 वर्षीय माही, पांच वर्षीय मासूम और चार वर्षीय ऋषिका शामिल थीं। जहर खाने के बाद तीनों बच्चियों की हालत बिगड़ गई थी।

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत के बाद मेन गेट पर हंगामा, मुआवजे और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग

फिलहाल दो बेटियों का इलाज जारी है। पिंकी ने इलाज के दौरान बताया था कि 22 अक्टूबर को उसकी देवरानी गुड़िया ने उलीडीह थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद ससुराल में उसकी परेशानियां और बढ़ गई थीं। वह लगातार तनाव में रहने लगी थी और पुलिस से मदद की गुहार लगा रही थी। पिंकी के अनुसार, 28 अक्टूबर को वह उलीडीह थाना पहुंची थी। इसके बाद अपनी बेटियों के साथ सिटी एसपी कार्यालय भी गई थी। वहां उससे लिखित शिकायत देने को कहा गया, लेकिन लिखना नहीं आने के कारण वह अपनी शिकायत लिखित रूप में नहीं दे सकी। उसका आरोप था कि पुलिस से मदद नहीं मिलने और ससुराल में लगातार प्रताड़ना के कारण वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी।

Jamshedpur: बोड़ाम में युवक ने टांगी से आठ ग्रामीणों पर किया हमला, महिला गंभीर, जंगल में भागे आरोपी युवक की तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलने पर बिहार के नवादा से जमशेदपुर पहुंचे पिंकी के भाई आर्यन कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को पति, देवर और देवरानी के अलावा कुशवाहा समाज के नेता शिवकुमार भगत भी परेशान करते थे। उसने शिवकुमार भगत समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। आर्यन ने कहा कि सभी दोषियों की गिरफ्तारी के बाद ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हालांकि, पुलिस इस मामले में आरोपी पति धर्मपाल मेहता और देवरानी गुड़िया को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, देवर राजीव फरार बताया जा रहा है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत के बाद मेन गेट पर हंगामा, मुआवजे और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग

November 22, 2026

Jamshedpur: बोड़ाम में युवक ने टांगी से आठ ग्रामीणों पर किया हमला, महिला गंभीर, जंगल में भागे आरोपी युवक की तलाश जारी

November 22, 2026

Road Accident: कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक गंभीर

November 22, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत के बाद मेन गेट पर हंगामा, मुआवजे और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग

November 22, 2026

Jamshedpur: बोड़ाम में युवक ने टांगी से आठ ग्रामीणों पर किया हमला, महिला गंभीर, जंगल में भागे आरोपी युवक की तलाश जारी

November 22, 2026

Road Accident: कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक गंभीर

November 22, 2026

Jamshedpur: जहर खाने वाली महिला और उसकी चार साल बेटी की मौत, दो बेटियों का इलाज जारी, पति और देवरानी गिरफ्तार

November 22, 2026

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group