Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: बोड़ाम में युवक ने टांगी से आठ ग्रामीणों पर किया हमला, महिला गंभीर, जंगल में भागे आरोपी युवक की तलाश जारी
Headlines

Jamshedpur: बोड़ाम में युवक ने टांगी से आठ ग्रामीणों पर किया हमला, महिला गंभीर, जंगल में भागे आरोपी युवक की तलाश जारी

News DeskBy News DeskNovember 22, 2026Updated:November 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. पटमदा बोड़ाम थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में रविवार सुबह उस समय दहशत फैल गई, जब एक युवक टांगी लेकर घर से निकला और रास्ते में मिले ग्रामीणों पर हमला करने लगा। अचानक हुए हमले में आठ लोग घायल हो गए। इनमें 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला सरुवाली महतो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अन्य घायलों का इलाज पश्चिम बंगाल के बराबाजार सरकारी अस्पताल सहित विभिन्न स्थानों पर चल रहा है। घटना सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, भीष्म गोराई का 22 वर्षीय पुत्र शंभू गोराई टांगी लेकर अपने घर से निकला। गांव में सबसे पहले उसने सरुवाली महतो पर हमला किया। इस दौरान महिला के दोनों हाथों पर टांगी से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद युवक गांव में आगे बढ़ा और घरों से बाहर निकले सात अन्य ग्रामीणों पर भी हमला कर दिया।

हमले में घायल सरुवाली महतो को उनके पुत्र वीरेश महतो सुबह करीब आठ बजे एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उनका इलाज जारी है। घायलों में मामोनी कर्मकार (65), निर्मल प्रमाणिक (60), राजा सहिस (17) और बुधनी सहिस (50) समेत अन्य लोग शामिल हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, शंभू गोराई पिछले करीब दो वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित है और उसका इलाज चल रहा है। बीच में उसकी स्थिति में सुधार भी हुआ था। हालांकि, रविवार सुबह अचानक वह उग्र हो गया और ग्रामीणों पर हमला करने लगा।

Road Accident: कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक गंभीर

घटना के बाद युवक के पिता और अन्य परिजनों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागकर मोहरीबासा के जंगल में घुस गया। सुबह करीब 11 बजे तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। घटना की सूचना बोड़ाम पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए युवक की तलाश में जुटी है और उसे सुरक्षित तरीके से काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है। एक साथ आठ ग्रामीणों पर हमले की घटना के बाद पोखरिया गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Jamshedpur: जहर खाने वाली महिला और उसकी चार साल बेटी की मौत, दो बेटियों का इलाज जारी, पति और देवरानी गिरफ्तार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Road Accident: कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक गंभीर

November 22, 2026

Jamshedpur: जहर खाने वाली महिला और उसकी चार साल बेटी की मौत, दो बेटियों का इलाज जारी, पति और देवरानी गिरफ्तार

November 22, 2026

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

November 22, 2026
Recent Post

Jamshedpur: बोड़ाम में युवक ने टांगी से आठ ग्रामीणों पर किया हमला, महिला गंभीर, जंगल में भागे आरोपी युवक की तलाश जारी

November 22, 2026

Road Accident: कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक गंभीर

November 22, 2026

Jamshedpur: जहर खाने वाली महिला और उसकी चार साल बेटी की मौत, दो बेटियों का इलाज जारी, पति और देवरानी गिरफ्तार

November 22, 2026

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group