Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Tata Steel ने एपीएल अपोलो में 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 15,510 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए किया समझौता, जानें MD नरेंद्रन ने क्या कहा?
Headlines

Tata Steel ने एपीएल अपोलो में 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 15,510 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए किया समझौता, जानें MD नरेंद्रन ने क्या कहा?

News DeskBy News DeskNovember 23, 2026Updated:November 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. टाटा स्टील ने सोमवार को कहा कि उसने एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड में प्रवर्तकों की पूरी 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 15,510 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए एक समझौता किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि एक विशेष अनुबंध के लिए यह समझौता टाटा स्टील और एपीएल अपोलो के प्रवर्तक समूह से जुड़ी कंपनी एसजी टेक इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड (एसजी स्पेक्ट्रा) के बीच किया गया है।

इसके बाद, टाटा स्टील एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड में अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए 2,301.40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खुली पेशकश भी लाएगी, जिसकी कुल कीमत 16,756 करोड़ रुपये होगी। बयान के अनुसार यह सौदा नियामकीय मंजूरियों के अधीन है। टाटा स्टील को आने वाले महीनों में ये मंजूरियां मिलने और वित्त वर्ष 2026-27 के भीतर सौदे को पूरा करने की उम्मीद है।

टाटा स्टील को एपीएल अपोलो के जरिये स्टील ट्यूब और कलर कोटेड उत्पादों के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। नई इकाई एपीएल अपोलो ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड 2035 तक 1.55 करोड़ टन सालाना क्षमता तैयार करेगी, जिसमें 90 लाख टन सालाना स्टील ट्यूब और 65 लाख टन सालाना कलर कोटेड उत्पाद शामिल होंगे।

CM हेमंत सोरेन, रघुबर दास, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर जताया शोक, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर होगा अंतिम संस्कार

बयान में कहा गया कि एपीएल अपोलो ट्यूब्स के साथ जुड़ने से दोनों कंपनियों की संयुक्त ताकत सामने आएगी, क्षमता का बेहतर इस्तेमाल होगा, मूल्य सृजन होगा और मुनाफा बढ़ेगा। टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) टी वी नरेंद्रन ने कहा, ”हमें एपीएल अपोलो और इसके प्रवर्तकों के साथ एक व्यापक समझौता करके बेहद खुशी हो रही है। हम बढ़ते भारतीय बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए भविष्य का एक मजबूत विस्तार केंद्र बना रहे हैं, जिसकी पहचान बाजार में फुर्ती, मजबूत वृद्धि दर और मानक पूंजीगत तथा परिचालन व्यय ढांचा है।”

उन्होंने कहा, ”इससे बेहतर ग्राहक सेवा, पूरे भारत में पहुंच और संपूर्ण उत्पाद पोर्टफोलियो के जरिये सभी हितधारकों के लिए मूल्य तैयार होगा। हम इस रोमांचक सफर में अपने साझेदारों के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

Share Bazar: मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लुढ़के, सेंसेक्स 244 अंक टूटा

टाटा स्टील के कार्यकारी निदेशक (ईडी) और मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) कौशिक चटर्जी ने कहा, ”हमने पिछले एक साल में मूल्य-वर्धित क्षेत्र में आक्रामक रूप से बढ़ने और आंतरिक तथा बाहरी दोनों तरीकों से अपने दायरे का विस्तार करने पर जोर दिया है। टिन प्लेट और हॉट-रोल्ड, पिकल्ड व गैल्वनाइज्ड लाइनों जैसे मूल्य-वर्धित खंडों में हमारी कई परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, लेकिन एपीएल अपोलो ने हमारे सामने एक अनूठा अवसर पेश किया है।”

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CM हेमंत सोरेन, रघुबर दास, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर जताया शोक, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर होगा अंतिम संस्कार

November 23, 2026

Share Bazar: मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लुढ़के, सेंसेक्स 244 अंक टूटा

November 23, 2026

Jharkhand: गृह प्रवेश की दावत पड़ी भारी, भोज खाने के बाद 400 से अधिक लोग बीमार, 8 महिलाएं समेत 19 लोग गंभीर

November 23, 2026
Recent Post

Tata Steel ने एपीएल अपोलो में 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 15,510 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए किया समझौता, जानें MD नरेंद्रन ने क्या कहा?

November 23, 2026

CM हेमंत सोरेन, रघुबर दास, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर जताया शोक, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर होगा अंतिम संस्कार

November 23, 2026

Share Bazar: मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लुढ़के, सेंसेक्स 244 अंक टूटा

November 23, 2026

Jharkhand: गृह प्रवेश की दावत पड़ी भारी, भोज खाने के बाद 400 से अधिक लोग बीमार, 8 महिलाएं समेत 19 लोग गंभीर

November 23, 2026

Jharkhand: राज्यपाल ने निराल पूर्ति को ‘सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार’ दिया, सत्ता पक्ष और विपक्ष से किया यह आह्वान

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group