Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»CM हेमंत सोरेन, रघुबर दास, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर जताया शोक, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर होगा अंतिम संस्कार
Headlines

CM हेमंत सोरेन, रघुबर दास, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर जताया शोक, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर होगा अंतिम संस्कार

News DeskBy News DeskNovember 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur.झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का रविवार देर रात यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। वह 92 वर्ष की थीं। अर्जुन मुंडा के परिवार के एक सदस्य ने बताया, ‘‘वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों के कारण सायरा मुंडा को करीब 15 दिन पहले जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने देर रात करीब एक बजे अंतिम सांस ली। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं… आपके जाने से न केवल मां के प्यार का साया उठ गया, बल्कि जीवन का सबसे मजबूत सहारा भी छिन गया। आपकी मौजूदगी में हर मुश्किल छोटी और हर दर्द हल्का लगने लगता था।’’

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। सोरेन ने सोशल मीडिया पर कहा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और मेरे बड़े भाई आदरणीय अर्जुन मुंडा जी की मां के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ है।’’ उन्होंने कहा, मां का जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं अर्जुन मुंडा जी और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। मरांग बुरू दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।’’

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर सोमवार को गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई। चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने शोक संदेश में कहा, ”झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा की मां के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मां का स्नेह, आशीर्वाद और उनकी ममता जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होती है। उनका निधन ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।”

Tata Steel ने एपीएल अपोलो में 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 15,510 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए किया समझौता, जानें MD नरेंद्रन ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर शोक जताया। दास ने कहा, ‘‘झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा जी की पूजनीय मां के निधन की अत्यंत दुखद खबर से मैं गहरे शोक में हूं।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा कि मां का प्यार, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं अर्जुन मुंडा जी और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। मरांग बुरू दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।’’

Share Bazar: मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लुढ़के, सेंसेक्स 244 अंक टूटा

परिवार के एक अन्य सदस्य ने बताया कि अंतिम संस्कार सोमवार को यहां स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया जाएगा। अर्जुन मुंडा के आवास पर भाजपा समर्थक और परिवार के शुभचिंतक शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने और उन्हें ढांढस बंधाने के लिए पहुंच रहे हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel ने एपीएल अपोलो में 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 15,510 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए किया समझौता, जानें MD नरेंद्रन ने क्या कहा?

November 23, 2026

Share Bazar: मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लुढ़के, सेंसेक्स 244 अंक टूटा

November 23, 2026

Jharkhand: गृह प्रवेश की दावत पड़ी भारी, भोज खाने के बाद 400 से अधिक लोग बीमार, 8 महिलाएं समेत 19 लोग गंभीर

November 23, 2026
Recent Post

Tata Steel ने एपीएल अपोलो में 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 15,510 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए किया समझौता, जानें MD नरेंद्रन ने क्या कहा?

November 23, 2026

CM हेमंत सोरेन, रघुबर दास, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर जताया शोक, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर होगा अंतिम संस्कार

November 23, 2026

Share Bazar: मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लुढ़के, सेंसेक्स 244 अंक टूटा

November 23, 2026

Jharkhand: गृह प्रवेश की दावत पड़ी भारी, भोज खाने के बाद 400 से अधिक लोग बीमार, 8 महिलाएं समेत 19 लोग गंभीर

November 23, 2026

Jharkhand: राज्यपाल ने निराल पूर्ति को ‘सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार’ दिया, सत्ता पक्ष और विपक्ष से किया यह आह्वान

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group