Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand: कोयला खदान का विरोध कर रहे ग्रामीणों के पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल, सर्वे टीम के सदस्य को बनाया बंधक
Headlines

Jharkhand: कोयला खदान का विरोध कर रहे ग्रामीणों के पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल, सर्वे टीम के सदस्य को बनाया बंधक

News DeskBy News DeskNovember 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Dumka. झारखंड के दुमका जिले में प्रस्तावित कोयला खदान का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया, जिसमें कम से कम 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार देर रात शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादलपाड़ा-कल्याणपुर इलाके में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रदर्शनकारियों ने कोयला खदान के सर्वेक्षण दल के एक सदस्य को बंधक बना लिया है। इसके बाद पुलिस उसे छुड़ाने के लिए मौके पर पहुंची थी।

शिकारीपाड़ा थाने के प्रभारी अमित लकड़ा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘इस झड़प में कम से कम 12 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें से दो के सिर में चोटें आई हैं और उनका दुमका सदर अस्पताल में उपचार हो रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा कोयला खदान के सर्वेक्षण दल के एक सदस्य को बंधक बनाए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम कल्याणपुर इलाके में गई थी।

Railway: अयोध्या से जनकपुर के बीच साप्ताहिक ट्रेन सरयू-कमला एक्सप्रेस 10 स्टेशनों से गुजरेगी, 19 घंटे में तय करेगी 604 किलोमीटर की दूरी

उन्होंने कहा, ‘‘जब पुलिस टीम सर्वेक्षण दल के सदस्य को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाने पहुंची, तो झड़प शुरू हो गई। लकड़ा ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Jamshedpur: कपाली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति फरार, मायके वालों का हत्या का आरोप

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: अयोध्या से जनकपुर के बीच साप्ताहिक ट्रेन सरयू-कमला एक्सप्रेस 10 स्टेशनों से गुजरेगी, 19 घंटे में तय करेगी 604 किलोमीटर की दूरी

November 23, 2026

Jamshedpur: कपाली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति फरार, मायके वालों का हत्या का आरोप

November 23, 2026

Jamshedpur. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन की खबर सुन जमशेदपुर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता, दी श्रद्धांजलि

November 23, 2026
Recent Post

Jharkhand: कोयला खदान का विरोध कर रहे ग्रामीणों के पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल, सर्वे टीम के सदस्य को बनाया बंधक

November 23, 2026

Railway: अयोध्या से जनकपुर के बीच साप्ताहिक ट्रेन सरयू-कमला एक्सप्रेस 10 स्टेशनों से गुजरेगी, 19 घंटे में तय करेगी 604 किलोमीटर की दूरी

November 23, 2026

Jamshedpur: कपाली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति फरार, मायके वालों का हत्या का आरोप

November 23, 2026

Jamshedpur. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन की खबर सुन जमशेदपुर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता, दी श्रद्धांजलि

November 23, 2026

Tata Steel ने एपीएल अपोलो में 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 15,510 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए किया समझौता, जानें MD नरेंद्रन ने क्या कहा?

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group