
Jamshedpur. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पूजनीय माताजी के निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भाजपा के तमाम दिग्गज नेता जमशेदपुर पहुंचे। खास बात यह रही कि रांची में पार्टी की बैठक छोड़कर प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता घोड़ाबांधा स्थित अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

घोड़ाबांधा स्थित आवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी नेताओं ने अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।


