Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, दी अंतिम विदाई
Headlines

Jamshedpur: अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, दी अंतिम विदाई

News DeskBy News DeskNovember 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा की अंतिम यात्रा सोमवार को घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास से निकला। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। नम आंखों से लोगों ने सायरा मुंडा को अंतिम विदाई दी। सायरा मुंडा का सोमवार सुबह टाटा मोटर्स अस्पताल में निधन हो गया था. वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन की खबर से परिवार के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गयी।

Jharkhand: कोयला खदान का विरोध कर रहे ग्रामीणों के पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल, सर्वे टीम के सदस्य को बनाया बंधक

अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। अर्जुन मुंडा ने अपने पोस्ट में मां को खोने के दुख को व्यक्त करते हुए लिखा, “मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं… तुम्हारे जाने से सिर से सिर्फ ममता का साया ही नहीं उठा, बल्कि जिंदगी का वो सबसे मजबूत सहारा भी छिन गया, जिसके रहते हर मुश्किल छोटी और हर दर्द हल्का लगने लगता था।”

Railway: अयोध्या से जनकपुर के बीच साप्ताहिक ट्रेन सरयू-कमला एक्सप्रेस 10 स्टेशनों से गुजरेगी, 19 घंटे में तय करेगी 604 किलोमीटर की दूरी

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उनकी माताजी का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। बताया जा रहा है कि अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा लंबे समय से अस्वस्थ थीं। दो दिन पहले ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन मुंडा से फोन पर बातचीत कर उनकी मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। सोमवार, 23 नवंबर को शायरा मुंडा की अंतिम यात्रा दोपहर एक बजे जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास से निकलेगी। इसके बाद स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: कोयला खदान का विरोध कर रहे ग्रामीणों के पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल, सर्वे टीम के सदस्य को बनाया बंधक

November 23, 2026

Railway: अयोध्या से जनकपुर के बीच साप्ताहिक ट्रेन सरयू-कमला एक्सप्रेस 10 स्टेशनों से गुजरेगी, 19 घंटे में तय करेगी 604 किलोमीटर की दूरी

November 23, 2026

Jamshedpur: कपाली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति फरार, मायके वालों का हत्या का आरोप

November 23, 2026
Recent Post

Jamshedpur: अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, दी अंतिम विदाई

November 23, 2026

Jharkhand: कोयला खदान का विरोध कर रहे ग्रामीणों के पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल, सर्वे टीम के सदस्य को बनाया बंधक

November 23, 2026

Railway: अयोध्या से जनकपुर के बीच साप्ताहिक ट्रेन सरयू-कमला एक्सप्रेस 10 स्टेशनों से गुजरेगी, 19 घंटे में तय करेगी 604 किलोमीटर की दूरी

November 23, 2026

Jamshedpur: कपाली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति फरार, मायके वालों का हत्या का आरोप

November 23, 2026

Jamshedpur. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन की खबर सुन जमशेदपुर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता, दी श्रद्धांजलि

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group