Ranchi. नेपाल के कोशी प्रांत में मंगलवार सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप आया जिसके झटके झारखंड, बिहार और बंगाल के कई हिस्सों में महसूस किए गए तथा लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप से किसी के हताहत होने या किसी प्रकार का नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके सुबह करीब सात बजे महसूस किए गए जिसके बाद कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) के अनुसार, नेपाल के कोशी प्रांत में आए भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। अधिकारी स्थिति का आकलन कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि भूकंप के झटकों से प्रभावित इलाकों में कोई नुकसान हुआ है या नहीं।


