Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Tata Sons Board Meeting: नोएल टाटा के सवाल उठाने के बाद टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक 30 नवंबर तक स्थगित
Headlines

Tata Sons Board Meeting: नोएल टाटा के सवाल उठाने के बाद टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक 30 नवंबर तक स्थगित

News DeskBy News DeskNovember 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mumbai. टाटा संस ने सोमवार को अपने निदेशक मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक की तारीख को चार दिन आगे बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया। इस बैठक में देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह की होल्डिंग कंपनी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने के लिए आगे की योजना पर चर्चा होनी थी। टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने रविवार को एक पत्र लिखकर चिंता जताई थी कि बैठक का एजेंडा केवल चार दिन पहले जारी किया गया, जिससे निदेशक मंडल की बैठक के लिए अनिवार्य सात दिन की नोटिस अवधि का पालन नहीं हुआ। इसके बाद बैठक को टालना जरूरी हो गया था। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार बैठक के एजेंडे में कोई बदलाव नहीं किया गया है और सभी निदेशकों को बैठक की तैयारी के लिए पर्याप्त समय देने के मकसद से केवल इसकी तारीख को पहले के 26 नवंबर से आगे बढ़ाकर 30 नवंबर किया गया है।

उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में टाटा संस को सूचीबद्ध कराने के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देश सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। समूह की आगे की दिशा को लेकर शीर्ष नेतृत्व के बीच मतभेद 17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की पिछली बैठक में खुलकर सामने आ गए थे। उस बैठक में एन चंद्रशेखरन को फिर से चेयरमैन नियुक्त करने और आरबीआई के आदेश का पालन करने के तरीकों पर विचार करने का फैसला किया गया था। कंपनी की सबसे बड़ी शेयरधारक टाटा ट्रस्ट की अध्यक्षता करने वाले नोएल दोनों प्रस्तावों के खिलाफ मतदान करने वाले एकमात्र निदेशक थे। ट्रस्ट के एक अन्य नामित निदेशक वेणु श्रीनिवासन ने भी बहुमत के साथ मतदान किया था।

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में नहीं थम रहा जंगली हाथी का आतंक, ईचागढ़ के धुंधाडीह गांव में ग्रामीण को कुचलकर मार डाला

आरबीआई ने 16 नवंबर को टाटा संस के शीर्ष प्रबंधन को पत्र लिखकर साफ किया था कि कंपनी को सूचीबद्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ानी होगी और इस संबंध में दिशानिर्देश भी दिए थे। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि 30 नवंबर की निदेशक मंडल बैठक के एजेंडे में शामिल अन्य विषयों में टाटा समूह के बैटरी कारोबार अग्रतास पर एक प्रस्तुति और एसपी समूह का हाल का पत्र भी शामिल होगा।

CM हेमंत सोरेन बोले- प्रासंगिक बने रहने के लिए बदलते समय के अनुरूप खुद को ढालें युवा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में नहीं थम रहा जंगली हाथी का आतंक, ईचागढ़ के धुंधाडीह गांव में ग्रामीण को कुचलकर मार डाला

November 24, 2026

CM हेमंत सोरेन बोले- प्रासंगिक बने रहने के लिए बदलते समय के अनुरूप खुद को ढालें युवा

November 24, 2026

BJP का हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप, झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र ‘वोट चोरी’ के झूठे विमर्श को आगे बढ़ाने का राजनीतिक हथकंडा

November 24, 2026
Recent Post

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में नहीं थम रहा जंगली हाथी का आतंक, ईचागढ़ के धुंधाडीह गांव में ग्रामीण को कुचलकर मार डाला

November 24, 2026

Tata Sons Board Meeting: नोएल टाटा के सवाल उठाने के बाद टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक 30 नवंबर तक स्थगित

November 24, 2026

CM हेमंत सोरेन बोले- प्रासंगिक बने रहने के लिए बदलते समय के अनुरूप खुद को ढालें युवा

November 24, 2026

BJP का हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप, झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र ‘वोट चोरी’ के झूठे विमर्श को आगे बढ़ाने का राजनीतिक हथकंडा

November 24, 2026

Tata Steel Big Deal: टाटा स्टील ने एपीएल अपोलो ट्यूब्स में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी 5,825 करोड़ रुपये में खरीदी

November 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group