Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: कमलपुर के लायाडीह में छात्रा की हत्या का खुलासा, माता-पिता ने ही मारकर शव को पत्थर खदान में फेंक दिया था, दोनों गिरफ्तार
Headlines

Jamshedpur: कमलपुर के लायाडीह में छात्रा की हत्या का खुलासा, माता-पिता ने ही मारकर शव को पत्थर खदान में फेंक दिया था, दोनों गिरफ्तार

News DeskBy News DeskNovember 27, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur.  कमलपुर थाना क्षेत्र के लायाडीह स्थित बंद पत्थर खदान से 14 वर्षीय कनकलता मुर्मू का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस के अनुसार, पिता रवींद्र मुर्मू ने मां सुमानी मुर्मू के साथ मिलकर घर में ही डंडे से सिर पर वार कर बेटी की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को गांव के बंद पत्थर खदान में फेंक दिया और उसके लापता होने की झूठी कहानी रची। पुलिस के मुताबिक, घटना 10 नवंबर की है। किसी बात को लेकर नाराज पिता ने मां के साथ मिलकर कनकलता के सिर पर डंडे से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद देर रात शव को खदान में फेंक दिया गया। परिजनों ने न तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान और मुखिया को दी और न ही पुलिस को कोई जानकारी दी।

गौरतलब है कि 13 नवंबर को ओड़िया पंचायत के लायाडीह गांव स्थित महीनों से बंद पड़े पत्थर खदान के गहरे पानी से कनकलता का शव बरामद किया गया था वह गेरुवाला उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घेरकर खदान के गड्ढों को भरने, खदान मालिक को मौके पर बुलाने और मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की थी। इस दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच देर शाम तक वार्ता चली थी पुलिस के अनुसार, शव बरामदगी के समय ही परिजनों के व्यवहार को लेकर संदेह हुआ था, लेकिन ठोस साक्ष्य के अभाव में तत्काल कार्रवाई संभव नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने करीब 10 दिनों तक लगातार जांच की और कई लोगों से पूछताछ की।

Sansad Session: लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर को फिर से बुलाने का फैसला

तकनीकी साक्ष्य जुटाने के बाद जब माता-पिता से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इधर, घटना को लेकर ग्रामीणों ने 14 नवंबर को टाटा-काटिन मुख्य सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों ने पुलिस पर शव को चोरी-छिपे ले जाने का आरोप लगाते हुए 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की थी। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Caste certificate: जिला, अनुमंडल व अंचल अधिकारियों को जाति प्रमाणपत्र रद्द करने का स्वतंत्र अधिकार नहीं

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Sansad Session: लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर को फिर से बुलाने का फैसला

November 27, 2026

Caste certificate: जिला, अनुमंडल व अंचल अधिकारियों को जाति प्रमाणपत्र रद्द करने का स्वतंत्र अधिकार नहीं

November 27, 2026

‘छठ मनाने वाली महिलाओं’ पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में कॉमेडियन यश महेश्वरी के खिलाफ शिकायत दर्ज़

November 27, 2026
Recent Post

Jamshedpur: कमलपुर के लायाडीह में छात्रा की हत्या का खुलासा, माता-पिता ने ही मारकर शव को पत्थर खदान में फेंक दिया था, दोनों गिरफ्तार

November 27, 2026

Sansad Session: लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर को फिर से बुलाने का फैसला

November 27, 2026

Caste certificate: जिला, अनुमंडल व अंचल अधिकारियों को जाति प्रमाणपत्र रद्द करने का स्वतंत्र अधिकार नहीं

November 27, 2026

‘छठ मनाने वाली महिलाओं’ पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में कॉमेडियन यश महेश्वरी के खिलाफ शिकायत दर्ज़

November 27, 2026

Jamshedpur: मानगो के उलीडीह में बंद घर में दिनदहाड़े चोरों ने हाथ किया साफ, नकदी और सोने के जेवर लेकर हो गये फरार

November 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group