Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत तिरुलडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बालू लदे तेज रफ्तार हाइवा ने रेलवे फाटक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रेलवे फाटक का खंभा उखड़कर हाइवा के साथ काफी दूर तक घसीटता चला गया। हाइवा का नंबर JH01CS3574 बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे फाटक को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। इस घटना ने रेलवे फाटक की सुरक्षा और भारी वाहनों की तेज रफ्तार आवाजाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन और संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं। वाहन चालक और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।


