Ranchi . झारखंड पुलिस ने रांची में एक ‘पिकअप वैन’ से करीब एक करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार शाम डोडेया मोड़ के पास वाहन को रोका और करीब 200 किलोग्राम गांजा जब्त किया।

रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी ने कहा, “जब्त किया गया मादक पदार्थ ओडिशा से लाया गया था और उसे प्लास्टिक के कई पैकेटों में लपेटा गया था। आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं।’’

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए गांजे का अनुमानित बाजार मूल्य करीब एक करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

