Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Tata Trust की याचिका पर कोर्ट की राहत से इनकार के बाद Tata Sons ने कैविएट दाखिल की, जानें मामला?
Headlines

Tata Trust की याचिका पर कोर्ट की राहत से इनकार के बाद Tata Sons ने कैविएट दाखिल की, जानें मामला?

News DeskBy News DeskNovember 28, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mumbai . टाटा संस ने शनिवार को बंबई उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में कैविएट दाखिल की है, ताकि यदि दो टाटा ट्रस्ट अपील दायर करते हैं तो उसका पक्ष भी सुना जा सके। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और आरडी टाटा ट्रस्ट को शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय से कोई राहत नहीं मिल सकी। अदालत ने कहा था कि वह टाटा संस की 30 नवंबर की निदेशक मंडल बैठक को स्थगित करने या उस पर रोक लगाने का कोई आदेश पारित नहीं करेगी।

कैविएट एक तरह का कानूनी सुरक्षा कवच है, जो किसी पक्ष की गैर-मौजूदगी में अदालत को उसके खिलाफ कोई अंतरिम या स्थगन आदेश देने से रोकता है। दोनों ट्रस्ट ने बैठक को स्थगित करने और/या चंद्रशेखरन को अपने निर्णायक मत का प्रयोग करने से रोकने का आदेश देने की मांग की थी।

Jamshedpur: ओल्ड पुरुलिया रोड और कपाली को जोड़ने वाले नवनिर्मित पुल का विधायक सरयू राय ने किया उद्घाटन

मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति के अनुसार, ”27 नवंबर, 2026 के आदेश के संबंध में टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बंबई उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में कैविएट दाखिल की गई है। दोनों टाटा ट्रस्ट अपील के लिए अदालतों का रुख कर सकते हैं, और यह कैविएट टाटा संस को इस मामले में अपना पक्ष रखने में मदद करेगी। बंबई उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अभय आहूजा की पीठ ने शुक्रवार को दोनों टाटा ट्रस्ट को कोई तत्काल राहत नहीं दी और कहा कि बैठक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हो सकती है, लेकिन यह अदालत के अंतिम आदेशों के अधीन होगी।

Tata Steel विश्व 25के कोलकाता में भाग लेंगे कई स्टार एथलीट, शीर्ष तीन पर रहने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी पुरस्कार राशि

टाटा ट्रस्ट ने बैठक को स्थगित करने या उस पर रोक लगाने, अथवा यह आदेश देने की मांग की थी कि चेयरमैन को अपने निर्णायक मत का प्रयोग करने की अनुमति न दी जाए। पीठ ने टाटा संस और मामले के अन्य प्रतिवादियों, जिनमें निदेशक मंडल के सदस्य भी शामिल हैं, को बृहस्पतिवार (26 नवंबर) को दायर किए गए दो मुकदमों पर अपने जवाबी हलफनामे दाखिल करने का आदेश दिया और मामले की अगली सुनवाई 18 जनवरी, 2027 के लिए निर्धारित की।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: ओल्ड पुरुलिया रोड और कपाली को जोड़ने वाले नवनिर्मित पुल का विधायक सरयू राय ने किया उद्घाटन

November 28, 2026

Tata Steel विश्व 25के कोलकाता में भाग लेंगे कई स्टार एथलीट, शीर्ष तीन पर रहने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी पुरस्कार राशि

November 28, 2026

Jharkhand: एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 200 किलोग्राम गांजा जब्त, दो लोग गिरफ्तार

November 28, 2026
Recent Post

Jamshedpur: ओल्ड पुरुलिया रोड और कपाली को जोड़ने वाले नवनिर्मित पुल का विधायक सरयू राय ने किया उद्घाटन

November 28, 2026

Tata Trust की याचिका पर कोर्ट की राहत से इनकार के बाद Tata Sons ने कैविएट दाखिल की, जानें मामला?

November 28, 2026

Tata Steel विश्व 25के कोलकाता में भाग लेंगे कई स्टार एथलीट, शीर्ष तीन पर रहने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी पुरस्कार राशि

November 28, 2026

Jharkhand: एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 200 किलोग्राम गांजा जब्त, दो लोग गिरफ्तार

November 28, 2026

Saraikela: तिरुलडीह रेलवे फाटक पर बालू लदे हाइवा की टक्कर से उखड़ा खंभा, बड़ा हादसा टला

November 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group