Jamshedpur. ओल्ड पुरुलिया रोड और कपाली को जोड़ने वाले नवनिर्मित पुल का उद्घाटन विधायक सरयू राय ने किया। लगभग 1 करोड़ 1 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस पुल का निर्माण निर्धारित समय से पहले, करीब 15 महीने में पूरा किया गया। पुल के निर्माण से ओल्ड पुरुलिया रोड और कपाली के बीच आवागमन करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों के लिए यह पुल आवागमन का एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग साबित होगा। उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। पुल के चालू होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी।


