Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»विकास के लिए तरस रहा सरायकेला-खरसावां जिले का जगन्नाथपुर, गांव के तीनों दिशा में सड़क नहीं, मुख्य सड़क को जोड़ने वाली एकमात्र कच्ची सड़क जर्जर l
Breaking News

विकास के लिए तरस रहा सरायकेला-खरसावां जिले का जगन्नाथपुर, गांव के तीनों दिशा में सड़क नहीं, मुख्य सड़क को जोड़ने वाली एकमात्र कच्ची सड़क जर्जर l

News DeskBy News DeskSeptember 24, 2021
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

विकास के लिए तरस रहा सरायकेला-खरसावां जिले का जगन्नाथपुर, गांव के तीनों दिशा में सड़क नहीं, मुख्य सड़क को जोड़ने वाली एकमात्र कच्ची सड़क जर्जर l

*रोजगार वृद्धा पेंशन सहित कई समस्या से जूझ रहे आदिवासी*

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

: झारखंड राज्य बने 20 साल बाद भी सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत सरायकेला अंचल क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति बहुल राजस्व गांव जगन्नाथपुर विकास के लिए तरस रहा है।
जगन्नाथपुर गांव का किस्मत है कि यह गम्हरिया प्रखंड में है। बड़ा काकड़ा पंचायत क्षेत्र में शामिल इस गांव का एकमात्र स्कूल भी दूसरे गांव में स्थानांतरित हो चुका है।
गांव के पूर्व में माठाडीह, उत्तर में छोटाकाकड़ा, दक्षिण में ब्रह्माटांड जाने के लिए रास्ता नहीं है। गांव एक टापू की तरह है। बच्चे खेत पार कर करीब एक किलोमीटर दूर छोटा काकड़ा स्कूल जाते हैं। गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली करीब आठ सौ मीटर कच्ची सड़क है। यह ग्रामीणों की मुख्य रास्ता है। कच्ची सड़क के कारण ग्रामीण यतायात की समस्या से परेशान रहते हैं। ग्रामीण वर्षो से इसी कच्ची सड़क में यतायात कर रहे हैं। गांव के नाया (पुजारी) ज्योति उरांव ने बताया कि जगन्नाथपुर प्रभु जगन्नाथ की तरह विकलांग है। गांव में करीब चालीस अनुसूचित जनजाति परिवार है। खेती-बाड़ी मजदूरी मुख्य पेशा है। प्रखंड दूर है। इसीलिए सरकारी लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पाता है। वह वृद्धा पेंशन नहीं मिलने का रोना रोते हैं।
इसके अलावे लखन उरांव, दुखीराम उरांव, साधु उरांव, सोमरा उरांव ने भी अपना दुखड़ा सुनाई। ये सभी वृद्धा पेंशन से वंचित हैं। गीता कुजूर सहित कई विधवा पेंशन से वंचित हैं । पानी, बिजली, शौचालय ,स्वास्थ्य की समस्या ग्रामीणों के नजर में नहीं था। मुख्य समस्या कच्ची सड़क थी। चुनाव के समय ग्रामीण ट्यूनिया गांव के बूथ में मतदान करते हैं। ट्यूनिया तक रास्ता नहीं रहने के कारण ग्रामीण खेत खलियान के होते हुए बूथ तक पहुंचते हैं।
गांव में महिला समितियां भी है। जबकि सरकारी सुविधा से वंचित है। कमल आजीविका सखी मंडल के कोषाध्यक्ष सरिता खलको ने बताया कि करीब दो साल से सखी मंडल चल रहा। करीब 15 सदस्य है। अभी तक सरकार से कोई लाभ नहीं मिला है। चांदनी उरांव ने बताया कि वह 2 साल से कमल आजीविका सखी मंडल से जुड़ी है। कोई लाभ नहीं मिला है। परिवार में दो बच्चा है। पति मजदूरी करते हैं। गरीबी में जिंदगी कट रही है। चंद्रपुर गांव से जन वितरण का अनाज मिलता है।
बुधराम कुजूर ने बताया कि गांव में श्मशान सेड तक की व्यवस्था नहीं है। गांव के सुरेश कुजूर ने स्पष्ट किया कि थाना नंबर 287 में जगन्नाथपुर मौजा है। जिला नियोजनालय, जिला उद्योग,जिला नियंत्रण कक्ष, जिला गव्य विकास, जिला मत्स्य, जिला कृषि के अलावा सरायकेला प्रखंड एवं अंचल कार्यालय इसी मौजा में है। इसके बावजूद इसी मौजा के गांव समस्या से जूझ रहे हैं। विकास को तरस रहे हैं।
ए के मिश्रा

Tetra Pack Liquar sell Ban: टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक की अपील, केंद्र और राज्यों से जवाब तलब

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

October 15, 2026

Share Bazar:शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 354 अंक से अधिक चढ़ा

October 15, 2026

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026
Recent Post

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

October 15, 2026

Tetra Pack Liquar sell Ban: टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक की अपील, केंद्र और राज्यों से जवाब तलब

October 15, 2026

Share Bazar:शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 354 अंक से अधिक चढ़ा

October 15, 2026

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group