Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»प्लाईवुड के नाम पर बिहार जा रही थी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने किया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
    Breaking News

    प्लाईवुड के नाम पर बिहार जा रही थी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने किया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi: पलामू पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख से ज्यादा का शराब पकड़ा है. यह कार्रवाई नावाबाजार थाना की पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-98 स्थित पुलिस चेक पोस्ट हुई है. पुलिस ने इस कंटेनर के चालक और खलासी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में राम दिया और विजय शामिल है. दोनों हरियाणा का रहने वाला है. पूछताछ में इनलोगों ने बताया कि शराब की खेप छत्तीसगढ़ से लोड हुआ था. पुलिस ने गिरोह के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है.

    चंदन के कहने पर बिहार आ रहा था अवैध शराब

    पुछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे चंदन सिंह (पता अज्ञात) के निर्देश पर छत्तीसगढ़ से उक्त शराब लेकर बिहार जा रहे थे. उन्होंने यह भी बताया कि चंदन सिंह के अलावा अन्य व्यक्ति भी इस अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त हैं. इस संबंध में नावाबाजार थाना कांड संख्या 58/25 धारा 275/292/3(5) BNS एवं 47(a) झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अवैध शराब व कंटेनर को जप्त किया गया तथा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है.

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    प्लाईवुड की जगह कंटेनर में लोड़ किया था शराब

    पलामू एसपी को सूचना मिली की एक कंटेनर में शराब की खेप को बिहार भेजा जा रहा है. सूचना का सत्यापन के लिए पुलिस टीम चेक नाका पर वाहनों की जांच कर रही थी. जांच के दौरान उक्त कंटेनर (पंजीयन संख्या GJ-39T-0957) को रोका गया. चालक व खलासी द्वारा बताया गया कि वाहन में प्लाईवुड लोड है जिसे वे बिहार ले जा रहे हैं. किन्तु उनकी गतिविधियाँ संदिग्ध प्रतीत होने पर कंटेनर की तलाशी ली गई. तलाशी में कंटेनर के अंदर बड़ी मात्रा में शराब की पेटियाँ बरामद की गईं. शराब से संबंधित वैध दस्तावेज की मांग करने पर चालक एवं खलासी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके.

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    जब्त शराब का विवरण इस प्रकार है

    1. Imperial Blue (180 ml) – 195 पेटी (प्रत्येक में 48 पीस)
    2. Imperial Blue (375 ml) – 148 पेटी (प्रत्येक में 24 पीस)
    3. Mc Dowell (180 ml) – 251 पेटी (प्रत्येक में 48 पीस)
    4. Mc Dowell (375 ml) – 336 पेटी (प्रत्येक में 24 पीस)
    5. Mc Dowell (750 ml) – 138 पेटी (प्रत्येक में 12 पीस)
    6. कंटेनर वाहन – GJ-39T-0957

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    A huge consignment of liquor was being transported to Bihar in the name of plywood police seized it two smugglers arrested
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    June 14, 2026

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    June 14, 2026

    Jharkhand: गलत इंजेक्शन लगाने से बच्ची की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

    June 14, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    June 14, 2026

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    June 14, 2026

    Jharkhand: गलत इंजेक्शन लगाने से बच्ची की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

    June 14, 2026

    Ranchi Airport से पिछले एक वर्ष में 27 लाख यात्रियों ने किया सफर, एयरपोर्ट ने 87 करोड़ रुपये से अधिक लाभ कमाया

    June 14, 2026

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group