Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए 26 से 30 मार्च तक होगी बैठक : केशव महतो
    Breaking News

    कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए 26 से 30 मार्च तक होगी बैठक : केशव महतो

    News DeskBy News DeskMarch 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    meeting will be held from 26 to 30 March to streng

    रांची. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी को संगठित और मजबूत करने के लिए 26 से 30 मार्च तक महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जाएंगी. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी प्रमुख पदाधिकारियों को विशेष कार्य सौंपे जाएंगे, जिन्हें अगले 100 दिनों में ज़मीनी स्तर पर लागू किया जाएगा.

    उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रभारी के. राजू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो को लिखे पत्र में बताया कि इन बैठकों का उद्देश्य पार्टी की लंबी अवधि की रणनीति तैयार करना है. इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिक संगठनों से विचार-विमर्श किया जाएगा.

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि झारखंड कांग्रेस प्रभारी के.राजू 26 मार्च को सुबह 10:30 से 2:00 बजे तक जेपीएसी के कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिवों के साथ चर्चा होगी, जबकि दोपहर 3:00 से 6:00 बजे प्रदेश कांग्रेस सचिवों के साथ बैठक होगी. 27 मार्च को एससी, एसटी , ओबीसी और अल्पसंख्यक विभाग के राज्य समिति सदस्यों के साथ बातचीत की जाएगी, इसके अलावा युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और इंटक के सदस्यों से चर्चा होगी. 28 मार्च को कांग्रेस के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व मंत्रियों और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के साथ अहम बैठक होगी.

    29 मार्च को नागरिक समाज संगठनों के साथ दो चरणों में विचार-विमर्श किया जाएगा. 30 मार्च को पूर्व लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेस प्रत्याशियों से मुलाकात होगी, इसके बाद मीडिया, सोशल मीडिया और कम्युनिकेशन विभाग के पदाधिकारियों से संवाद किया जाएगा.

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इन बैठकों के दौरान प्रदेश कांग्रेस को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी. पार्टी कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए जाएंगे. कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि झारखंड में पार्टी की उपस्थिति को फिर से मज़बूत करने के लिए जनसंवाद, मीडिया रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान देना होगा.

    केशव महतो ने बताया झारखंड कांग्रेस के लिए यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे राज्य में संगठन को मजबूत करने और बेहतर प्रदर्शन की रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    A meeting will be held from 26 to 30 March to strengthen the Congress party: Keshav Mahato
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026
    Recent Post

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026

    Jharkhand: डायन होने के शक में महिला पर खौलता हुआ पानी फेंकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की ईवी बुकिंग तीन गुना तक बढ़ी, बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही कंपनी

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group