Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»टोंटो में खेत में काम कर रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चेन्नई से आये पिता ने दर्ज कराया मामला
    Breaking News

    टोंटो में खेत में काम कर रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चेन्नई से आये पिता ने दर्ज कराया मामला

    News DeskBy News DeskOctober 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    झींकपानी. टोंटो थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम करने के दौरान किशोरी (14) से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना 23 अक्तूबर की है. एक सप्ताह बाद पीड़िता ने बुधवार को टोंटो थाना में तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है. आरोपियों में सुनीराम लागुरी, नरपति लागुरी व रेंगो लागुरी शामिल हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता की मेडिकल जांच करायी. इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी गयी है. पीड़िता गांव में अपनी मां के साथ रहती है. पिता चेन्नई में मजदूरी करते हैं.

    जानकारी के अनुसार, घटना के दिन पीड़िता खेत में काम कर रही थी. उसे खेत में अकेले काम करते देख गांव के तीन लोगों ने पीड़िता का मुंह दबाकर पास के झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता को किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी दी. पीड़िता ने घर में अपनी मां को सारी बातें बतायी. मां ने इसकी जानकारी चेन्नई में पति को दी. जानकारी मिलने पर पीड़िता के पिता चेन्नई से वापस अपने गांव लौटे व एक सप्ताह बाद टोंटो थाना में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का तमिलनाडु संयंत्र शुरू, 9,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी, टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन भी रहे मौजूद

    EPFO New App: ईपीएफओ का आएगा नया ऐप, अब सदस्य UPI के जरिये पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    A teenage girl working in the fields in Tonto was gang-raped; her father who came from Chennai filed a case
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का तमिलनाडु संयंत्र शुरू, 9,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी, टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन भी रहे मौजूद

    February 9, 2026

    EPFO New App: ईपीएफओ का आएगा नया ऐप, अब सदस्य UPI के जरिये पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे

    February 9, 2026

    Jharkhand:लोन सेटलमेंट के बहाने रिकवरी एजेंट को घर बुलाया, हत्या कर शव छिपाया, आरोपी गिरफ्तार, ऐसे सामने आया मामला

    February 9, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड आगामी हफ्तों में बढ़ाएगी वाहन की कीमतें, कंपनी के एमडी ने की घोषणा

    February 9, 2026

    Tejpratap Yadav: ‘अनुष्का से कोई संबंध नहीं’, रिश्ते और पिता बनने की खबरों पर तेज प्रताप का पलटवार, ‘पांच जयचंदों’ पर अफवाह फैलाने के लगाये आरोप

    February 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group