Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»सरायकेला गोहिरा पुल के समीप पेड़ से लटकता मिला महिला का शव
Crime

सरायकेला गोहिरा पुल के समीप पेड़ से लटकता मिला महिला का शव

News DeskBy News DeskDecember 29, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत गोहिरा पुल के समीप पेड़ से लटकता हुआ एक 20 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. महिला की पहचान गोहिरा गांव निवासी हरिपद महतो की पत्नी सविता महतो के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है. प्रभारी थाना प्रभारी रमन कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सविता महतो पिछले सात दिनों से अपने घर से लापता थी. इस संबंध में उसके परिजनों द्वारा 23 दिसंबर को सरायकेला थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया था.

रविवार की शाम कुछ ग्रामीण गोहिरा पुल की तरफ गए थे. वहां उन्होंने पेड़ से लटकता हुआ एक महिला का शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा. शव की पहचान गोहिरा गांव की सविता महतो के रूप में किया गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए उसे परिजनों के हवाले कर दिया है. प्रभारी थाना प्रभारी ने बताया कि शव से दुर्गंध आ रहा था इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की मृत्यु हुए चौबीस घंटे से अधिक का समय गुजर गया है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सटीक समय के बारे में बताया जा सकता है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में मृतका के परिजनों की ओर से अबतक थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

October 11, 2026

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

October 11, 2026

Saraikela: चांडिल में अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बना की लूटपाट, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

October 11, 2026
Recent Post

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, वाटर कैनन, रबर बुलेट और टियर गैस गन के इस्तेमाल का किया अभ्यास

October 11, 2026

Jamshedpur Court Dicision: अबीर-गुलाल लगाने को लेकर विवाद में कोवाली के मझगांव में मारपीट के मामले में 7 आरोपी दोषी करार

October 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group