Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Dhanbad News. ऐसे आयी मौत, पहले बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरा, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला
    Crime

    Dhanbad News. ऐसे आयी मौत, पहले बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरा, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

    News DeskBy News DeskNovember 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • धनबाद के गोविंदपुर में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, जमकर हुआ विरोध प्रदर्शन, 3 घंटे जाम रहा जीटी रोड

    Dhanbad. धनबाद के गोविंदपुर में शनिवार को जीटी रोड पर ठाकुरबाड़ी के पास क्रॉसिंग पार करते समय ट्रक की चपेट में आकर एक युवक शमशेर अंसारी (35) मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए युवकों ने ट्रक में तोड़फोड़ की और आग लगाने का प्रयास किया. स्थानीय कुछ लोगों के समझाने पर ट्रक जलने से बच गया. यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ. विरोध में लोगों ने जीटी रोड को करीब 3 घंटे तक जाम रखा. जाम में धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा भी काफी देर तक फंसी रहीं. मिली जानकारी के अनुसार, शमशेर अंसारी सरायढेला थाना क्षेत्र के कोलाकुसमा का रहने वाला था. वह शमशेर मेहरुद्दीन अंसारी का पुत्र था. वह अपने चचेरे भाई पिंटू के साथ गोविंदपुर से सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था.

    क्रॉसिंग के समीप एक बाइक ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गया. तभी निरसा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. ट्रक के पहियों से कुचलकर उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया. इधर, सड़क जाम की सूचना पर गोविंदपुर सीओ धर्मेंद्र कुमार दुबे, पुलिस इंस्पेक्टर रुस्तम अली, निरसा के पुलिस इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था. बाद में जिप सदस्य सोहराब अंसारी, भाजयुमो के गोविंद राय, नागरिक समिति के आनंद जायसवाल आदि के बीच उनकी वार्ता हुई. पुलिस इंस्पेक्टर ने मृतक के परिवार को 20 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी. वहीं, सीओ ने सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    A youth died after being crushed by a truck in Govindpur dhanbad GT Road was blocked for 3 hours there was a massive protest
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group