Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JMM -Congress का आरोप: BJP कार्यकर्ता BLO पर मतदाताओं के नाम हटाने के लिए डाल रहे दबाव, जानें CEO के. रवि कुमार ने क्या कहा?
    Breaking News

    JMM -Congress का आरोप: BJP कार्यकर्ता BLO पर मतदाताओं के नाम हटाने के लिए डाल रहे दबाव, जानें CEO के. रवि कुमार ने क्या कहा?

    News DeskBy News DeskSeptember 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया कि कई जिलों में भाजपा कार्यकर्ता बीएलओ पर दबाव डालकर प्रपत्र-7 के जरिये कुछ चुनिंदा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवा रहे हैं। हालांकि, सीईओ ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) एक पारदर्शी प्रक्रिया है और पात्र मतदाताओं के नाम हटाये नहीं जा सकते।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने बृहस्पतिवार को सीईओ से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘गढ़वा, गोड्डा और चतरा समेत कई जिलों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि भाजपा कार्यकर्ता और उनके बूथ-स्तरीय एजेंट (बीएलए), बीएलओ (बूथ स्तर के अधिकारियों) पर मतदाता सूची से कुछ चुनिंदा मतदाताओं के नाम हटाने के लिए दबाव डाल रहे हैं।’’

    झारखंड कांग्रेस के नेताओं के अलावा राजद और भाकपा (माले) लिबरेशन के प्रतिनिधि भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। पांडे ने कहा कि उन्होंने मांग की कि सीईओ ऐसे कार्यों में शामिल लोगों की पहचान करें और उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

    Tata Steel के MD नरेंद्रन को मिल सकती है Tata Sons की कमान, चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की रेस में चल रहे सबसे आगे, नाम चर्चा में आने की ये हैं 3 वजहें?

    प्रपत्र-7 का इस्तेमाल मौजूदा मतदाता सूचियों से नाम हटाने के लिए अनुरोध करने के लिए किया जाता है। सीईओ ने कहा कि फिलहाल मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया के तहत दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बीएलए सामूहिक रूप से आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं और एक दिन में अधिकतम 10 फॉर्म बीएलओ को जमा कर सकते हैं।

    कुमार ने कहा, ‘‘एसआईआर प्रक्रिया पारदर्शी है। पात्र मतदाताओं के नाम हटाए नहीं जा सकते। प्रपत्र-6 या प्रपत्र-7 का विवरण वेबसाइट के माध्यम से जांचा जा सकता है।’’ उन्होंने कहा कि यह धारणा ‘‘पूरी तरह गलत’’ है कि गलत सूचना के आधार पर किसी का नाम गुप्त रूप से हटाया जा सकता है।

    Swine flue: झारखंड में अब तक 41 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले, इनमें 38 रांची, 3 मरीज जमशेदपुर के, 20 बच्चे भी शामिल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JMM -Congress accuses: BJP workers putting pressure on BLO to remove names of voters JMM -Congress का आरोप: BJP कार्यकर्ता BLO पर मतदाताओं के नाम हटाने के लिए डाल रहे दबाव learn CEO K. What did Ravi Kumar say? जानें CEO के. रवि कुमार ने क्या कहा?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel के MD नरेंद्रन को मिल सकती है Tata Sons की कमान, चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की रेस में चल रहे सबसे आगे, नाम चर्चा में आने की ये हैं 3 वजहें?

    September 5, 2026

    Swine flue: झारखंड में अब तक 41 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले, इनमें 38 रांची, 3 मरीज जमशेदपुर के, 20 बच्चे भी शामिल

    September 5, 2026

    NEPAL FLOOD: सुरंग में करते रहे ‘हरे कृष्ण’ जाप, जन्माष्टमी के दिन बचाये गये दो श्रमिक, मृतकों की संख्या 1,295 हुई, नुवाकोट में 600 बच्चे अब भी लापता

    September 5, 2026
    Recent Post

    Tata Steel के MD नरेंद्रन को मिल सकती है Tata Sons की कमान, चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की रेस में चल रहे सबसे आगे, नाम चर्चा में आने की ये हैं 3 वजहें?

    September 5, 2026

    Swine flue: झारखंड में अब तक 41 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले, इनमें 38 रांची, 3 मरीज जमशेदपुर के, 20 बच्चे भी शामिल

    September 5, 2026

    NEPAL FLOOD: सुरंग में करते रहे ‘हरे कृष्ण’ जाप, जन्माष्टमी के दिन बचाये गये दो श्रमिक, मृतकों की संख्या 1,295 हुई, नुवाकोट में 600 बच्चे अब भी लापता

    September 5, 2026

    Railway: पुणे-हावड़ा अजाद हिंद एक्सप्रेस 19 सितंबर और 3 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी

    September 5, 2026

    Railway: फरक्का के पास रेलवे ट्रैक धंसी, हावड़ा-मालदा डिवीजन में कई ट्रेनें प्रभावित

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group