Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»BJP ने CM हेमंत सोरेन, congress नेता राहुल गांधी पर सरकारी परीक्षाओं के आयोजन की निविदा देने में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये
    Breaking News

    BJP ने CM हेमंत सोरेन, congress नेता राहुल गांधी पर सरकारी परीक्षाओं के आयोजन की निविदा देने में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये

    News DeskBy News DeskSeptember 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर राज्य में सरकारी परीक्षाओं के आयोजन की निविदा देने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. कांग्रेस या झारखंड सरकार की ओर से इन आरोपों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. झारखंड सरकार ने 18 अगस्त को 22 भर्ती परीक्षाओं को रद्द कर दिया था और 2014 से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) और आउटसोर्स एजेंसी टीडीपीएल द्वारा आयोजित 23 अन्य परीक्षाओं की जांच के आदेश दिए. यह फैसला कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच लिया गया था.

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि झारखंड सरकार ने सार्वजनिक परीक्षाओं के आयोजन की जिम्मेदारी एक ‘ब्लैकलिस्टेड’ कंपनी टीडीपीएल को दी थी. उन्होंने दावा किया कि इसके बाद कंपनी ने बिना किसी औपचारिक निविदा प्रक्रिया के यह काम पिकर टेक्नोलॉजी को सौंप दिया.

    भंडारी ने कहा, आप सभी जानते हैं कि झारखंड में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था और पूरा देश उन छात्रों के साथ खड़ा था. लेकिन दुखद बात यह है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, यह सामने आ रहा है कि एक काली सूची में डाली गई कंपनी टीडीपीएल को झारखंड सरकार ने परीक्षा आयोजित कराने की पूरी जिम्मेदारी दे दी थी. उन्होंने आरोप लगाया कि टीडीपीएल ने कोई निविदा तक जारी नहीं की और बिना किसी औपचारिक समझौते के परीक्षा से जुड़े काम को एक ‘छद्म कंपनी’ पिकर टेक्नोलॉजी को सौंप दिया.

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    उन्होंने कहा, ‘कोई निविदा जारी नहीं की गई, परीक्षा आयोजित कराने के लिए किसी बोलीदाता को नहीं बुलाया गया और जिस एजेंसी को यह काम सौंपा गया, जिसके बारे में हम सभी जानते हैं कि वह ब्लैकलिस्टेड थी, उसने इसे पिकर टेक्नोलॉजी नाम की तीसरी एजेंसी को दे दिया. इस मामले में सभी लेन-देन का औपचारिक बैंकिंग प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं था. सब कुछ नकद में किया गया.’’

    भंडारी ने दावा किया कि यह पूरा मामला प्रथम दृष्टया ‘‘लेन-देन के बदले लाभ’’ का मामला है. उन्होंने परीक्षाओं के आयोजन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी और हेमंत सोरेन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रथम दृष्टया लेन-देन के बदले लाभ का मामला है. इसकी पूरी ज़िम्मेदारी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की है.’ भंडारी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘आज आपका नैतिक आधार कहां है?’’ उन्होंने कहा कि ये खुलासे गंभीर सवाल खड़े करते हैं कि राहुल गांधी और हेमंत सोरेन छात्रों को ‘‘न्याय कैसे दिला रहे हैं.’ उन्होंने कथित रूप से मंत्रियों और अधिकारियों की संलिप्तता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर नकद लेन-देन हुआ है तो ‘‘पैसा कहीं न कहीं गया जरूर होगा.

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव आश्रयणी में नियमों की अनदेखी पर सख्ती, अवैध निर्माण को हटाने की तैयारी, विधायक सरयू राय ने भी उठाये सवाल?

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP accuses CM Hemant Soren BJP ने CM हेमंत सोरेन congress leader Rahul Gandhi of corruption in bidding to conduct government exams congress नेता राहुल गांधी पर सरकारी परीक्षाओं के आयोजन की निविदा देने में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    September 4, 2026

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव आश्रयणी में नियमों की अनदेखी पर सख्ती, अवैध निर्माण को हटाने की तैयारी, विधायक सरयू राय ने भी उठाये सवाल?

    September 4, 2026

    Jharkhand: बाइक सवार हमलावरों ने सड़क किनारे अपनी कार रोककर फोन पर बात कर रहे व्यक्ति को मारी गोली, मौत

    September 4, 2026
    Recent Post

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    September 4, 2026

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव आश्रयणी में नियमों की अनदेखी पर सख्ती, अवैध निर्माण को हटाने की तैयारी, विधायक सरयू राय ने भी उठाये सवाल?

    September 4, 2026

    BJP ने CM हेमंत सोरेन, congress नेता राहुल गांधी पर सरकारी परीक्षाओं के आयोजन की निविदा देने में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये

    September 4, 2026

    Jharkhand: बाइक सवार हमलावरों ने सड़क किनारे अपनी कार रोककर फोन पर बात कर रहे व्यक्ति को मारी गोली, मौत

    September 4, 2026

    JMM -Congress का आरोप: BJP कार्यकर्ता BLO पर मतदाताओं के नाम हटाने के लिए डाल रहे दबाव, जानें CEO के. रवि कुमार ने क्या कहा?

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group