Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश के कार्यकाल में चल रही विकास की योजनाएं जनता की सुविधा और विकास के लिए कम और कमीशनखोरी और बंदरबांट के लिए अधिक हो रही है संचालित?
    Breaking News

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश के कार्यकाल में चल रही विकास की योजनाएं जनता की सुविधा और विकास के लिए कम और कमीशनखोरी और बंदरबांट के लिए अधिक हो रही है संचालित?

    News DeskBy News DeskJune 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Adityapur Nagar Nigam: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का कौन-कौन है हिस्सेदार? यह आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

    स्थानीय लोगों का कहना है कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की जमीनी सच्चाई बीते दिनों आदित्यपुर नगर निगम के दर्जनों निबंधित संवेदकों एवं संवेदक संघ ने उजागर किया है, जिसमें आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में चल रही विकास कार्यों की खराब गुणवत्ता एवं आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में घूसखोरी एवं भ्रष्टाचार का अंदाजा लगाया जा सकता है.

    आदित्यपुर नगर निगम के दर्जनों निबंधित संवेदकों का आरोप है कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी अब अपवाद नहीं बल्कि व्यवस्था का हिस्सा बन चुकी है.

    आदित्यपुर नगर निगम के लगभग 30 से अधिक निबंधित ठेकेदारों ने आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश एवं अकाउंट्स ऑफीसर अमित चौरसिया के खिलाफ आंदोलन भी प्रारंभ किया है.

    सभी संवेदकों का कहना है कि आदित्यपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश के कार्यकाल में कमीशनखोरी, बिल भुगतान में देरी एवं फाइलों को लंबित करने का कार्य अब आम हो गया है.आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश का ठेकेदारों के साथ रवैया गैरजिम्मेदारना होने का भी आरोप संवेदकों ने लगाया है. संवेदकों का यह भी कहना है कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश को पब्लिक बिहेवियर का ट्रेनिंग दिया जाना चाहिए.आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश पर ठेकेदारों से मिस बिहेव करने का भी आरोप आदित्यपुर नगर निगम के निबंधित संवेदकों ने आरोप लगाया है.

    संवेदकों का कहना है कि आदित्यपुर निगम के मेयर,उप मेयर एवं अन्य वार्ड मेंबर,अगर आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में चलने वाले कमीशनखोरी एवं  व्याप्त भ्रष्टाचार को यथाशीघ्र बंद नहीं कराते हैं तो आने वाले दिन में यहाँ विकास की कई योजनाएं आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में ठप्प हो जाएगी.

    आदित्यपुर नगर निगम के निबंधित संवेदकों का आरोप है कि आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त 4 प्रतिशत से 6% कमीशन वसूलते हैं, वही संवेदकों का आरोप है कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता एक परसेंट, अकाउंट्स ऑफीसर 1.5%, जूनियर इंजीनियर 3% ,असिस्टेंट इंजीनियर2%, ऑफिस-.5%, यानि संवेदकों के आरोप के अनुसार आदित्यपुर नगर निगम में लगभग 16% से 20% आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अधिकारी,पदाधिकारी एवं कर्मचारी विकास योजनाओं में संवेदकों से वसूलते हैं.

    स्थानीय लोगों का कहना है कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास के लिए चल रही सैकड़ो योजनाएं जनता की सुविधा और विकास के लिए कम और कमिशनखोरी और बंदरबांट के लिए अधिक संचालित होती दिखाई दे रही है.

    भारत सरकार एवं झारखंड सरकार की जांच एजेंसी अगर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश,अकाउंट ऑफिसर अमित चौरसिया समेत सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संपत्ति जांच कराए तो कई अधिकारी एवं कर्मचारियों पर अकूत संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आ सकता है.

    अब देखना है कि झारखंड में चल रही झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस तथा राजद गठबंधन की सरकार,आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश समेत अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारी जिन पर भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं उन पर विधिसम्मत जांच एवं कार्रवाई प्रारंभ करा पाते है अथवा नहीं!

    कुमार मनीष,9852225588
    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ा एक अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur nagar nigam ke apper nagar aayukt ravi prakash per sambedkoo ne lagaya kamisankhori ka aarop adityapur nagar nigam news Adityapur News developement in adityapur nagar nigam news DEVELOPMENT IN JHARKHAND Hemant Soren News jharkhand contractor news jharkhand nagar bikash bibhag news jmm news kamishankhori in jamshedpur kamishankhori in jharkhand kamishankhori in seraikella kharsawan news latesst samachar adityapur nagar nigam Latest news purbi singhbhum ravi prakash adityapur nagar nigam news sudibya kumar sonu latest news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ा एक अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

    June 2, 2026

    Jamshedpur News :दिल्ली में हीटवेव राहत अभियान में राष्ट्रपति सम्मानित रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार का हुआ सम्मान,गर्मी से जंग अभियान में विशेष सहभागिता

    June 2, 2026

    SERAIKELA NEWS : सरायकेला उपायुक्त के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, घूसखोरी और गैस एजेंसी की मनमानी की हुई शिकायत

    June 2, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ा एक अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

    June 2, 2026

    Jamshedpur News :दिल्ली में हीटवेव राहत अभियान में राष्ट्रपति सम्मानित रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार का हुआ सम्मान,गर्मी से जंग अभियान में विशेष सहभागिता

    June 2, 2026

    SERAIKELA NEWS : सरायकेला उपायुक्त के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, घूसखोरी और गैस एजेंसी की मनमानी की हुई शिकायत

    June 2, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर और चाईबासा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 20 बाइक बरामद, दो लोग गिरफ्तार

    June 2, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन के लिए पोर्टल खोला

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group