Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»ACB Big Action Against Corruption: एसीबी ने देवघर के सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरप्तार, मांगी थी 1.50 लाख
    Breaking News

    ACB Big Action Against Corruption: एसीबी ने देवघर के सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरप्तार, मांगी थी 1.50 लाख

    News DeskBy News DeskOctober 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Devghar.देवघर के सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा को एसीबी ने 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरप्तार कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी कालीबाड़ी स्थित उनके आवास से हुई है. अरेस्ट करने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उन्हें अपने साथ दुमका ले आई. जानकारी के मुताबिक उसने अस्पताल से जुड़े किसी काम को लेकर 1.50 लाख रुपये की मांग की थी. जानकारी के मुताबिक बंगाल नर्सिंग होम चलाने वाले महफूज आलम ने मधुपुर में 10 बेड का अस्पताल खोला है. उन्हें अपने अस्पताल का 9 जून 2024 तक रिनुवल कराना था. इस दौरान उन्हें गॉल ब्लाडर का ऑपरेशन कराना पड़ा. जिस कारण उन्होंने 24 दिन देर से अपने अस्पताल का रिनुवल कराने के लिए देवघर सिविल सर्जन कार्यालय में आवेदन जमा किया. जब कई दिनों तक उनके आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी देवघर के सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा से ली.
    एसीबी ने गिरफ्तारी के लिए बिछाया जाल
    डॉ रंजन सिन्हा ने उनसे इस काम के लिए 1 लाख रुपये की मांग की. जब उन्होंने इतनी बड़ी रकम देने में असर्मथता जतायी तो सिविल सर्जन ने उन्हें तीन से चार किस्त में यह रकम अदा करने को कहा. बाद में डॉक्टर रंजन ने घूस की रकम बढ़ा कर 1.50 लाख रुपये कर दी. आवेदक यह रकम देना नहीं चाहता था इसलिए उन्होंने इसकी शिकायत एसीबी से की. एसीबी ने उनके शिकायत का सत्यापन किया इसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया. शिकायतकर्ता पहली किस्त के रूप में 70 हजार रुपये देने के लिए अपनी सहमति दे दी. जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें उस रकम को लेकर कालीबाड़ी बेलबगान स्थित अपने आवास पर बुलाया. इसके बाद डॉ रंजन सिन्हा रुपयों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिये गये.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का तमिलनाडु संयंत्र शुरू, 9,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी, टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन भी रहे मौजूद
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ACB arrested Deoghar civil surgeon Dr Ranjan Sinha red handed while taking bribe of Rs 70 thousand had asked for Rs 1.50 lakh.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का तमिलनाडु संयंत्र शुरू, 9,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी, टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन भी रहे मौजूद

    February 9, 2026

    EPFO New App: ईपीएफओ का आएगा नया ऐप, अब सदस्य UPI के जरिये पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे

    February 9, 2026

    Jharkhand:लोन सेटलमेंट के बहाने रिकवरी एजेंट को घर बुलाया, हत्या कर शव छिपाया, आरोपी गिरफ्तार, ऐसे सामने आया मामला

    February 9, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का तमिलनाडु संयंत्र शुरू, 9,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी, टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन भी रहे मौजूद

    February 9, 2026

    EPFO New App: ईपीएफओ का आएगा नया ऐप, अब सदस्य UPI के जरिये पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे

    February 9, 2026

    Jharkhand:लोन सेटलमेंट के बहाने रिकवरी एजेंट को घर बुलाया, हत्या कर शव छिपाया, आरोपी गिरफ्तार, ऐसे सामने आया मामला

    February 9, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड आगामी हफ्तों में बढ़ाएगी वाहन की कीमतें, कंपनी के एमडी ने की घोषणा

    February 9, 2026

    Tejpratap Yadav: ‘अनुष्का से कोई संबंध नहीं’, रिश्ते और पिता बनने की खबरों पर तेज प्रताप का पलटवार, ‘पांच जयचंदों’ पर अफवाह फैलाने के लगाये आरोप

    February 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group