Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»AC 4,700 रुपये, Dishwasher 8,000 रुपये तक होगा सस्ता, वोल्टास, एलजी, डाइकिन, गोदरेज, पैनासोनिक और हायर ने जारी की कीमतों की सूची, कल से लागू, देखें सूची
    Breaking News

    AC 4,700 रुपये, Dishwasher 8,000 रुपये तक होगा सस्ता, वोल्टास, एलजी, डाइकिन, गोदरेज, पैनासोनिक और हायर ने जारी की कीमतों की सूची, कल से लागू, देखें सूची

    News DeskBy News DeskSeptember 21, 2025Updated:September 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.  देश की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने रूम एयर कंडीशनर (एसी) की कीमतों में 4,700 रुपये तक और डिशवॉशर की कीमतों में 8,000 रुपये तक की कटौती की है. यह नई कीमतें सोमवार (22 सितंबर) से लागू होंगी. कंपनियों को उम्मीद है कि इस हफ्ते शुरू हो रहे नवरात्रों और आने वाले त्योहारों के मौसम में उनकी बिक्री में दोगुनी बढ़ोतरी होगी. वोल्टास, डाइकिन, गोदरेज अप्लायंसेज, पैनासोनिक और हायर जैसी प्रमुख कंपनियों ने नई कीमतों की सूची जारी कर दी है, जो सोमवार, 22 सितंबर से लागू होगी. इसी तारीख से जीएसटी दरों में हुई कटौती भी प्रभाव में आ रही हैं, जिसका सीधा लाभ ग्राहकों को मिलेगा. कुछ एसी निर्माता कंपनियों ने अपने डीलरों के साथ मिलकर कम कीमतों पर बुकिंग शुरू कर दी है.

    शुरुआती दौर में ग्राहकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने से कंपनियां काफी उत्साहित हैं. डिशवॉशर विनिर्माताओं ने भी कीमतों में कमी की है और उपभोक्ताओं को जीएसटी का लाभ दिया है. डिशवॉशर खंड की अग्रणी विनिर्माता कंपनी बीएसएच होम अप्लायंसेज ने जीएसटी कटौती के बाद कीमतों में 8,000 रुपये तक की कमी की है. सोमवार से इसके प्रवेश स्तर के मॉडल की कीमत 49,000 रुपये से घटकर 45,000 रुपये हो जाएगी और इसके शीर्ष मॉडल की कीमत 8,000 रुपये कम कर दी गई है, जिसकी कीमत 104,500 रुपये से घटकर 96,500 रुपये हो जाएगी.

    जानें एसी की कीमतें कितनी होंगी कम
    गोदरेज और हायर ने जारी की कीमतों की सूची
    गोदरेज अप्लायंसेज ने अपने कैसेट और टावर एसी की कीमतों में 8,550 रुपये से लेकर 12,450 रुपये तक की कटौती की है. वहीं, स्प्लिट एसी (इन्वर्टर मॉडल) की कीमतों में 3,200 रुपये से 5,900 रुपये तक की कमी की गई है. हायर ने अपने ग्रेविटी (1.6 टन इन्वर्टर) एसी की एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) 3,905 रुपये घटाकर 46,085 रुपये कर दी है और किनोउची एआई (1.5 टन 4 स्टार) एसी की एमआरपी 3,202 रुपये घटाकर 37,788 रुपये कर दी है. इस महीने की शुरुआत में जीएसटी परिषद ने एयर कंडीशनर और डिशवॉशर पर शुल्क 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का फैसला किया था.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    वेल्टास और डाइकीन की सूची
    प्रमुख एसी विनिर्माता वोल्टास ने अपने फिक्स्ड स्पीड विंडो एसी की एमआरपी 42,990 रुपये से घटाकर 39,590 रुपये कर दी है और अपने इन्वर्टर विंडो एसी की एमआरपी 46,990 रुपये से घटाकर 43,290 रुपये कर दी है. डाइकिन ने एक टन 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी की एमआरपी 20,500 रुपये से घटाकर 18,890 रुपये कर दी है. इसके 1.5 टन 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी की कीमत 73,800 रुपये से घटाकर 68,020 रुपये कर दी गई है और इसके 1.8 टन 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी की कीमत 92,200 रुपये से घटाकर 84,980 रुपये कर दी गई है. डाइकिन के 1.0 टन 3-स्टार हॉट एंड कोल्ड इन्वर्टर स्प्लिट एसी की एमआरपी 50,700 रुपये से घटाकर 46,730 रुपये कर दी गई है और इसके 1.5-टन 3-स्टार हॉट एंड कोल्ड इन्वर्टर स्प्लिट एसी की कीमत 61,300 रुपये से घटाकर 56,500 रुपये कर दी गई है.

    एलजी इलेक्ट्रॉनिक और पैनासोनिक इंडिया की लिस्ट
    एलजी इलेक्ट्रॉनिक ने अपने एंट्री लेवल एक टन 3-स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी की कीमत 2,800 रुपये की जीएसटी छूट के साथ 32,890 रुपये कर दी है. एलजी के 1.5 टन इन्वर्टर स्प्लिट एसी की एमआरपी 3,600 रुपये घटकर 42,390 रुपये हो गई है. दो टन स्प्लिट एसी की कीमत 4,400 रुपये घटकर 55,490 रुपये हो गई है. पैनासोनिक इंडिया ने अपने 1.5 टन वाले विंडो एसी की कीमतें सोमवार से प्रभावी रूप से घटा दी हैं. इनकी एमआरपी क्रमशः 45,650 रुपये और 49,990 रुपये से शुरू होकर 46,000 रुपये तक है. इसके फिक्स्ड स्पीड स्प्लिट एसी (1.0 टन) की कीमतें क्रमशः 46,100 रुपये और 69,400 रुपये से शुरू होकर 42,400 रुपये (2.0 टन के लिए) से शुरू होकर 63,900 रुपये तक जाती हैं.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 रुपये तक होगा सस्ता 000. Voltas 700 700 रुपये AC 4 ACs will be cheaper by Rs 4 Daikin Dishwasher 8 dishwashers by up to Rs 8 effective today. See the list. Godrej Panasonic and Haier have released their price lists आज से लागू गोदरेज डाइकिन देखें सूची पैनासोनिक और हायर ने जारी की कीमतों की सूची वोल्टास
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group