Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Action on Fitji: शिक्षण संस्थान ‘फिटजी’ के मालिक के बैंक खाते फ्रीज, ₹11 करोड़ के लेनदेन पर रोक, जानें क्या है मामला
    Breaking News

    Action on Fitji: शिक्षण संस्थान ‘फिटजी’ के मालिक के बैंक खाते फ्रीज, ₹11 करोड़ के लेनदेन पर रोक, जानें क्या है मामला

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2025Updated:February 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले शिक्षण संस्थान ‘फिटजी’ के मालिक दिनेश गोयल से संबद्ध 12 बैंक खातों को सोमवार को फ्रीज कर दिया. इन खातों में 11 करोड़ से अधिक की रकम जमा है, जिसके लेनदेन रोक लगा दी गयी है. गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस के एक प्रवक्ता यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नॉलेज पार्क थाने की पुलिस तथा साइबर अपराध की टीम को विभिन्न राज्यों में दिनेश गोयल के पैन कार्ड से संबद्ध 172 बैंक खातों के बारे में पता चला है. बैंक ने अभी तक इसमें से 12 खातों में जमा 11,11,12,987 रुपयों की जानकारी दी है जिनका ट्रांजैक्शन रोक दिया गया है. प्रवक्ता ने बताया कि अन्य बैंक खातों के बारे में जानकारी हासिल कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

    गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि नॉलेज पार्क थाना पुलिस और साइबर क्राइम ग्रेटर नोएडा द्वारा फिटजी कोंचिंग सेंटर्स के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 318(4), 316(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फिटजी के कोचिंग सेंटर अचानक बंद होने के बाद अभिभावकों की शिकायत पर दर्ज किये गये मुकदमों की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की गयी है. पिछले माह दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में फिटजी के कई केंद्र अचानक बंद हो गये और कई शिक्षकों ने महीनों से वेतन न मिलने के कारण इस्तीफा दे दिया.

    Seraikella -Kharsawan: जिला फुटबॉल लीग मैच में राजनगर और मुंडाटांड़ की रोमांचक जीत, दोनों मुकाबले 3-2 से जीते

    ग्रेटर नोएडा निवासी सतसंग कुमार तथा मनोज कुमार की शिकायत पर नोएडा के सेक्टर-58 और ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने में फिटजी के मालिक डीके गोयल, मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) राजीव बब्बर, मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) मनीष आनंद, ग्रेटर नोएडा शाखा के प्रमुख रमेश बटलेश समेत 12 लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किये गये थे. इसके अलावा, गाजियाबाद के कवि नगर थाने में भी जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था.

    Seraikella-Kharsawan: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति,सरायकेला से एलईडी जागरूकता रथ रवाना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Action on Fitji: Bank account of owner of educational institute 'Fitji' frozen know what is the matter transaction worth Rs 11 crore banned
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Kargi Road Train Derailment: RPF की बड़ी कार्रवाई, 10 घंटे में 10 आरोपी गिरफ्तार, CCTV और मोबाइल लोकेशन से खुला राज

    July 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, हेल्थ चेकअप और PPE किट जागरूकता के साथ मनाया गया NAMASTE दिवस

    July 14, 2026

    Dhanbad Mega Ticket Checking Drive: धनबाद मंडल का बड़ा अभियान, 861 यात्री पकड़े गए, ₹8.71 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

    July 14, 2026
    Recent Post

    Seraikella -Kharsawan: जिला फुटबॉल लीग मैच में राजनगर और मुंडाटांड़ की रोमांचक जीत, दोनों मुकाबले 3-2 से जीते

    July 14, 2026

    Seraikella-Kharsawan: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति,सरायकेला से एलईडी जागरूकता रथ रवाना

    July 14, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  गम्हारिया में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा,अनुमंडल पदाधिकारी ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    July 14, 2026

    Seraikella-Kharsawan: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    July 14, 2026

    Kargi Road Train Derailment: RPF की बड़ी कार्रवाई, 10 घंटे में 10 आरोपी गिरफ्तार, CCTV और मोबाइल लोकेशन से खुला राज

    July 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group