Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Action On Naxal: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 25 लाख रुपये के इनामी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य समेत तीन नक्सलियों को किया ढेर
    Headlines

    Action On Naxal: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 25 लाख रुपये के इनामी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य समेत तीन नक्सलियों को किया ढेर

    News DeskBy News DeskMarch 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dantewada. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 25 लाख रुपये के इनामी माओवादी समेत तीन नक्सली मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि मुठभेड़ आज सुबह आठ बजे दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा पर स्थित जंगल में हुई, जब सुरक्षाकर्मियों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था. राय ने बताया कि गीदम थाना क्षेत्र के गिरसापारा, नेलगोड़ा, बोडगा और इकेली गांवों के जंगल में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर शुरू किए गए इस अभियान में राज्य पुलिस की दोनों इकाइयों– ‘जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी)’ और ‘बस्तर फाइटर्स’ के जवान शामिल थे.

    उन्होंने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद मुठभेड़ स्थल से तीन पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए. अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा मुठभेड़ स्थल से एक इंसास राइफल, एक 303 राइफल, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं.

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    उन्होंने बताया कि मारे गए एक नक्सली की पहचान तेलंगाना के वारंगल निवासी सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली के रूप में हुई है, जो दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) का सक्रिय सदस्य था. यह माओवादियों का सबसे मजबूत संगठन है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सली मुरली के सर पर 25 लाख रुपये का इनाम था. सुरक्षाबलों ने राज्य के बीजापुर और कांकेर जिलों में 20 मार्च को दो मुठभेड़ों में 30 नक्सलियों को मार गिराया था.

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Action on Naxal: Security forces killed three Naxalites including a member of Dandakaranya Special Zonal Committee carrying a bounty of Rs 25 lakh in an encounter
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने विकास योजनाओं, राजस्व संग्रहण एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

    July 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने विकास योजनाओं, राजस्व संग्रहण एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: सांसद बिद्युत बरण महतो ने चक्रधरपुर रेल मंडल की विकास परियोजनाओं की की उच्चस्तरीय समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन पर दिया जोर

    July 4, 2026

    Jamshedpur News :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group