Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की
Breaking News

Jamshedpur News :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

News DeskBy News DeskJuly 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शनिवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार गणना प्रपत्र भरकर जमा किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के सभी मतदाताओं से इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सक्रिय सहयोग और सहभागिता की अपील की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी, पुत्र ललित दास एवं पुत्रवधू सह जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भी अपना-अपना गणना प्रपत्र भरकर जमा किया। इस मौके पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर सह धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी अर्नव मिश्रा एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) अनिल टूटी मौजूद रहे। वहीं, बीएलओ रमीला महानंद ने सभी का गणना प्रपत्र भरवाने की प्रक्रिया संपन्न कराई।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को और सशक्त एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रत्येक मतदाता का यह दायित्व है कि वह अपने मतदाता संबंधी विवरणों को सही एवं अद्यतन रखने में बीएलओ का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रकिया में सुनिश्चित किया जाए कि कोई वैध मतदाता का नाम ना छुटे और अवैध मतदाता का नाम मतदाता सूची में ना जुड़े। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि वे भी समय पर अपना गणना प्रपत्र भरकर जमा करें और इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं, जिससे मतदाता सूची शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बन सके।

PM मोदी ने बिहार में ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन, 34,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी

Cyber Crime: यूपीआई भुगतान पर कैशबैक का फर्जी ऑफर देकर लोगों से ठगने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, आठ मोबाइल और 13 फर्जी सिम कार्ड जब्त
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

PM मोदी ने बिहार में ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन, 34,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी

November 21, 2026

Cyber Crime: यूपीआई भुगतान पर कैशबैक का फर्जी ऑफर देकर लोगों से ठगने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, आठ मोबाइल और 13 फर्जी सिम कार्ड जब्त

November 21, 2026

Adityapur: खरकई नदी में किशोरी ने लगायी छलांग, लोगों की तत्परता से बची जान, पुलिस और गोताखोरों की मदद से सुरक्षित निकाला गया

November 21, 2026
Recent Post

Tata Sons में नया विवाद! नोएल टाटा ने बोर्ड मीटिंग की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी, वेणु की भूमिका और चंद्रशेखरन के री-अपॉइंटमेंट पर सवाल  

November 21, 2026

Jharkhand: ‘उम्रकैद की सजा काट रहे 26 दोषियों को रिहा करेगी झारखंड सरकार

November 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group