Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Adani Bribery Case Impact: अदाणी पर रिश्वतखोरी के आरोप के बाद केन्या ने समूह के साथ करोड़ों डॉलर के हवाई अड्डा और ऊर्जा सौदों को किया रद्द, राष्ट्रपति विलियम ने की घोषणा
    Breaking News

    Adani Bribery Case Impact: अदाणी पर रिश्वतखोरी के आरोप के बाद केन्या ने समूह के साथ करोड़ों डॉलर के हवाई अड्डा और ऊर्जा सौदों को किया रद्द, राष्ट्रपति विलियम ने की घोषणा

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Nairobi. केन्या ने भारत के अदाणी समूह के साथ करोड़ों डॉलर के हवाई अड्डा विस्तार और ऊर्जा सौदों को रद्द कर दिया है. केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की. रूटो ने कहा कि एशिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिका द्वारा रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगाए जाने के बाद अदाणी समूह के साथ इन सौदों को रद्द करने का फैसला किया गया है. राष्ट्रपति रूटो ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि यह निर्णय “हमारी जांच एजेंसियों और साझेदार देशों द्वारा दी गई नई जानकारी के आधार पर” लिया गया है. हालांकि, उन्होंने अमेरिका का नाम नहीं लिया.

    अदाणी समूह एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया में था, जिसके तहत राजधानी नैरोबी में केन्या के मुख्य हवाई अड्डे का आधुनिकीकरण किया जाना था, तथा एक अतिरिक्त हवाई पट्टी और टर्मिनल का निर्माण किया जाना था. इसके बदले में समूह 30 साल तक हवाई अड्डे का संचालन करने वाला था. अदाणी समूह के साथ इस सौदे के बाद केन्या में विरोध प्रदर्शन हुए थे और हवाई अड्डा कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी. कर्मचारियों का कहना था कि इससे काम करने की स्थिति खराब हो जाएगी और कुछ मामलों में नौकरियां भी चली जाएंगी. अदाणी समूह को पूर्वी अफ्रीका के व्यापारिक केंद्र केन्या में बिजली पारेषण लाइनें बनाने का सौदा भी मिला था.

    LPG Price Cut: अगस्त महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, कीमत 192 रुपये तक घटी, घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं

    बृहस्पतिवार को ऊर्जा मंत्री ओपियो वांडेई ने संसदीय समिति को बताया कि इस सौदे पर हस्ताक्षर करने में केन्या की ओर से कोई ‘रिश्वतखोरी’ या भ्रष्टाचार शामिल नहीं था. इसी सप्ताह अमेरिका में अभियोजकों ने अदाणी पर आरोप लगाया कि उन्होंने भारत में एक विशाल सौर ऊर्जा परियोजना में निवेशकों को धोखा दिया.

    Jharkhand Hospital Succide: सरकारी अस्पताल के कमरे में फिजियोथेरेपिस्ट का शव फंदे से लटका मिला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adani Bribery Case Impact: After bribery allegations against Adani Kenya canceled airport and energy deals worth millions of dollars with the group President William announced
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    LPG Price Cut: अगस्त महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, कीमत 192 रुपये तक घटी, घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं

    August 1, 2026

    Jharkhand Hospital Succide: सरकारी अस्पताल के कमरे में फिजियोथेरेपिस्ट का शव फंदे से लटका मिला

    August 1, 2026

    PM Modi बोले: जंतर-मंतर पर मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को गालियां दी गईं, पर मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं…

    August 1, 2026
    Recent Post

    LPG Price Cut: अगस्त महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, कीमत 192 रुपये तक घटी, घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं

    August 1, 2026

    Jharkhand Hospital Succide: सरकारी अस्पताल के कमरे में फिजियोथेरेपिस्ट का शव फंदे से लटका मिला

    August 1, 2026

    PM Modi बोले: जंतर-मंतर पर मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को गालियां दी गईं, पर मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं…

    August 1, 2026

    Jharkhand Illegal Mining: NGT ने अवैध खनन के आरोपों की जांच को लेकर झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लगाई फटकार

    August 1, 2026

    Jamshedpur FC: भागीदारी शुल्क जमा करने की समयसीमा चूकने के बाद ISL से हटा JFC, 2026-27 सत्र में हिस्सा नहीं लेगी टीम

    August 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group