Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»अदाणी समूह कभी भी जांच से पीछे नहीं हटा, पहले से अधिक मजबूत और अटूट, बोले अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी
    Breaking News

    अदाणी समूह कभी भी जांच से पीछे नहीं हटा, पहले से अधिक मजबूत और अटूट, बोले अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी

    News DeskBy News DeskJune 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. अदाणी समूह कभी भी जांच से पीछे नहीं हटा और इसके बजाय उसने अपनी रणनीति बदली और अधिक लचीला रुख अपनाया. अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी ने यह बात कही और जोड़ा कि इसके चलते अदाणी समूह अधिक मजबूत और अटूट बनकर उभरा. गौरतलब है कि अदाणी समूह ने पिछले दिनों कई बड़े अधिग्रहण किए और उसे गहन जांच का सामना करना पड़ा. अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अपने मजबूत बही-खाते और मजबूत व्यावसायिक वृद्धि का हवाला देते हुए कहा कि समूह अगले पांच साल के दौरान अपने कारोबार में 15-20 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा.

    अदाणी ने समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज की ताजा वार्षिक रिपोर्ट में कहा, ‘‘कठोर प्रतिकूल परिस्थितियों और लगातार जांच से हम कभी पीछे नहीं हटे. इसके बजाय – हमने खुद को फिर से संतुलित किया. हमने फिर से योजना बनाई। हम पहले से अधिक दुर्जेय, अधिक अटूट, अधिक मजबूत और अधिक लचीले बन गए है.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अदाणी ने कहा कि लोग अक्सर उनसे पूछते हैं कि अदाणी समूह ऐसा कैसे करता रहता है? हम बार-बार कैसे आगे बढ़ते हैं?उन्होंने आगे कहा, ‘‘मेरा जवाब हमेशा एक ही रहता है: हमारा दृढ़ विश्वास स्पष्टता पर टिका हुआ है. हमारे उद्देश्य भारत की महत्वाकांक्षाओं के साथ जुड़े हुए हैं.हमारी ताकत उस भरोसे से आती है जो आप – हमारे शेयरधारक – हम पर रखते हैं. अदाणी ग्रीन एनर्जी के संबंध में अमेरिकी न्याय विभाग के आरोपों पर उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब समूह की परीक्षा ली गई है.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    उन्होंने आगे कहा, ‘‘न ही यह आखिरी बार होगा… हर चुनौती हमारे संकल्प को और मजबूत बनाती है. हर बाधा एक अवसर बन जाती है.
    उन्होंने कहा कि तमाम शोर के बावजूद, तथ्य यह है कि अदाणी समूह के किसी भी व्यक्ति पर विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (एफसीपीए) का उल्लंघन करने या न्याय में बाधा डालने की साजिश रचने का आरोप नहीं लगाया गया है. अदाणी ने कहा,हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं, जहां नकारात्मकता अक्सर सच्चाई से ज्यादा तेजी से गूंजती है.लेकिन हम कानूनी प्रक्रियाओं में सहयोग करते हैं, और मैं जोर देकर यह भी दोहराना चाहता हूं कि हमारा कामकाज वैश्विक मानकों पर आधारित है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adani Group never backed down from investigation said billionaire businessman Gautam Adani stronger and more unbreakable than before
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group