Site icon Lahar Chakra

Adityapur Accident: आदित्यपुर में सड़क हादसा; NIT मार्ग पर कार ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, सवार फरार

Adityapur.आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनआईटी मार्ग पर सड़क हादसा सामने आया है. यहां गुरुवार की सुबह करीब छह बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से उठाकर थाना में जब्त कर लिया.

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार में कितने लोग सवार थे और वाहन कौन चला रहा था? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में कार सवारों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है. दुर्घटना के बाद कार सवार वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गए.

Exit mobile version