Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Adityapur: काशीडीह किफायती आवास योजना के लाभुकों को ऋण देने में आनाकानी कर रहे बैंक
    Breaking News

    Adityapur: काशीडीह किफायती आवास योजना के लाभुकों को ऋण देने में आनाकानी कर रहे बैंक

    News DeskBy News DeskMay 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    आदित्यपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत काशीडीह किफायती आवास योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उप नगर आयुक्त ने की, जिसमें नगर क्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत सभी प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक के दौरान यह तथ्य सामने आया कि योजना के लाभुकों को अब तक बैंकों द्वारा अपेक्षित ऋण नहीं मिल सका है. इस पर उप नगर आयुक्त ने तीखी नाराजगी प्रकट की. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि सभी बैंक एक महीने के भीतर सभी पात्र लाभुकों को ऋण स्वीकृत करें.

    उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी बैंक को ऋण प्रक्रिया में कोई तकनीकी या प्रक्रियात्मक समस्या आ रही है, तो वे नगर निगम के संबंधित प्रतिनिधियों से तत्काल संपर्क करें. समस्या का शीघ्र समाधान कर ऋण वितरण की प्रक्रिया को पूर्ण करें.

    Jharkhand: झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार का हार्ट अटैक से मौत, 56 वर्ष की आयु में हुआ निधन

    उप नगर आयुक्त ने यह चेतावनी भी दी कि यदि कोई बैंक आवास योजना में सहयोग नहीं करता है या ऋण देने में रुचि नहीं दिखाता है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी. उन्होंने दोहराया कि माननीय प्रधानमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ आम जनता तक पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. इस बैठक में एमआईएस विशेषज्ञ कुलदीप सिंह, लेखा पदाधिकारी सहित केनरा बैंक, आईडीबीआई बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, यूनियन बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक और इंडियन बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

    Jharkhand: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयघात से देर रात हुआ निधन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur: Banks are reluctant to give loans to the beneficiaries of Kashidih affordable housing scheme
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार का हार्ट अटैक से मौत, 56 वर्ष की आयु में हुआ निधन

    September 6, 2026

    Jharkhand: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयघात से देर रात हुआ निधन

    September 6, 2026

    Railway: मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली महिला कर रही थी शराब की तस्करी, RPF ने “स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस” के फर्स्ट क्लास एसी कोच’ से किया गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार का हार्ट अटैक से मौत, 56 वर्ष की आयु में हुआ निधन

    September 6, 2026

    Jharkhand: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयघात से देर रात हुआ निधन

    September 6, 2026

    Railway: मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली महिला कर रही थी शराब की तस्करी, RPF ने “स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस” के फर्स्ट क्लास एसी कोच’ से किया गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    September 6, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group