Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Adityapur NEWS: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हुआ ‘खेलो इंडिया संवाद’, सांसद विद्युत वरण महतो और पूर्णिमा महतो रहीं मौजूद
Breaking News

Adityapur NEWS: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हुआ ‘खेलो इंडिया संवाद’, सांसद विद्युत वरण महतो और पूर्णिमा महतो रहीं मौजूद

News DeskBy News DeskAugust 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

आदित्यपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के माध्यम से 27 अगस्त को श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आदित्यपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और खिलाड़ियों को खेल विकास, युवा सहभागिता और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ना रहा।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देशभर में युवाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम के सांसद विद्युत वरण महतो तथा द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध आर्चरी प्रशिक्षक पूर्णिमा महतो शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देशभर में 1600 से अधिक स्थानों पर मौजूद 8 लाख से अधिक युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद और मंत्री भी कार्यक्रम से जुड़े।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद किया। उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी की सफलता केवल उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि इससे उसके परिवार, स्कूल, जिले और राज्य का भी गौरव बढ़ता है। किसी खिलाड़ी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल होने के बाद दुनिया में उसके शहर और क्षेत्र को देखने का नजरिया भी बदलता है।

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

उन्होंने युवाओं और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि देश के अलग-अलग जिलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को तलाशने की जरूरत है। यदि भारत को 2036 ओलंपिक की तैयारी करनी है तो खिलाड़ियों को अभी से तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि खेलों को सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा और खेलों के प्रति सरकार की गंभीरता ‘खेलो इंडिया संवाद’ जैसे कार्यक्रमों से स्पष्ट होती है।

प्रधानमंत्री ने युवा संवाद को नए विचारों के लिए महत्वपूर्ण मंच बताते हुए युवाओं से इसका अधिक से अधिक सार्थक उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नए विचारों को सामने आने देना विकसित भारत के लिए आवश्यक है। साथ ही उन्होंने खेलों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि खेल केवल चैंपियन बनना नहीं सिखाता, बल्कि गिरने के बाद दोबारा उठकर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है।

चार प्रमुख विषयों पर हुआ युवा संवाद

कार्यक्रम के दौरान युवा संवाद में चार प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। इनमें खेल इकोसिस्टम को मजबूत करना, 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं का विकास, युवा नेतृत्व एवं शासन में युवाओं की भागीदारी तथा विकसित भारत के लिए युवा सशक्तिकरण शामिल रहे।

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

कार्यक्रम में श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी मधु शर्मा, सभी सहायक प्राध्यापक, बड़ी संख्या में विद्यार्थी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलंटियर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के साथ देश के खेल इकोसिस्टम को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका पर भी जोर दिया गया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

October 25, 2026

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

October 25, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी संग की बैठक, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया

October 25, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

October 25, 2026

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

October 25, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी संग की बैठक, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया

October 25, 2026

Jamshedpur: कदमा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त खून लगा चाकू बरामद

October 25, 2026

JDU Dicision: ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के लिए अनंत सिंह, पूर्व विधायक नीलम देवी छह साल के लिए निष्कासित

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group