Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Adityapur NEWS: NIT जमशेदपुर में छात्र परिषद का गठन, श्रीनिवास प्रसाद अध्यक्ष और श्रेया शर्मा महासचिव
Breaking News

Adityapur NEWS: NIT जमशेदपुर में छात्र परिषद का गठन, श्रीनिवास प्रसाद अध्यक्ष और श्रेया शर्मा महासचिव

News DeskBy News DeskAugust 19, 2026Updated:August 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

आदित्यपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवगठित छात्र परिषद की घोषणा कर दी गई है। छात्र परिषद में श्रीनिवास प्रसाद को अध्यक्ष और श्रेया शर्मा को महासचिव मनोनीत किया गया है। परिषद का गठन छात्रों की भागीदारी बढ़ाने और संस्थान प्रशासन तथा छात्र समुदाय के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है।

नवगठित छात्र परिषद में प्रखर आनंद को खेल सचिव, आदित्य सिंह को सांस्कृतिक सचिव, अनुज कुमार को तकनीकी सचिव, कुमारी श्रेया को क्लब सचिव, आदित्य राज को पूर्व छात्र सचिव तथा राहुल कुमार और रम्या को पीजी प्रतिनिधि बनाया गया है।

इसके अलावा मनीष जांगिड़ और पुष्कर बर्नवाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। आर्यन कुमार सिंह और सानिया जमाल को संयुक्त खेल सचिव, क्रिश कुमार और निधि कुमारी को संयुक्त सांस्कृतिक सचिव तथा देव कुमार और अवनी माहेश्वरी को संयुक्त तकनीकी सचिव मनोनीत किया गया है।

वहीं, विवेक कुमार महथा और अनमोल अमर को संयुक्त पूर्व छात्र सचिव तथा आदितांशु पांडेय और जानवी कुमारी को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

इस अवसर पर NIT जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने नवगठित छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्र परिषद संस्थान में छात्र हितों और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने परिषद के सदस्यों से जिम्मेदारी, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। निदेशक ने कहा कि परिषद को छात्रों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ-साथ संस्थान की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, तकनीकी और खेल गतिविधियों को मजबूत बनाने में योगदान देना चाहिए।

छात्र परिषद का प्रमुख उद्देश्य छात्रों से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सहयोग करना, विभिन्न छात्र गतिविधियों और कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन तथा छात्र समुदाय और संस्थान प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करना है।

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

NIT जमशेदपुर में छात्र परिषद के गठन से छात्रों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने और संस्थान की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा। नई परिषद से छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर बेहतर समन्वय, संवाद और समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026
Recent Post

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026

Jamshedpur Traffic: मानगो पुल पर नहीं थम रहा महाजाम…घंटों फंस रहे स्कूली बच्चे और जरूरी काम से निकले लोग

October 10, 2026

Jamshedpur. पीएम मॉल पर टाटा स्टील की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू, जमीन की हुई मापी, गेट सील

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group