Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Adityapur : बड़ी वारदात की योजना नाकाम, आदित्यपुर पुलिस ने कुख्यात अपराधी छोटू राम समेत आठ लोगों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
    Breaking News

    Adityapur : बड़ी वारदात की योजना नाकाम, आदित्यपुर पुलिस ने कुख्यात अपराधी छोटू राम समेत आठ लोगों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

    News DeskBy News DeskMarch 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Adityapur. सरायकेला खरसावां की आदित्यपुर पुलिस ने बड़ी वारदात की योजना को नाकाम कर दिया है. कुख्यात अपराधी छोटू राम को उसके सात सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर न्याय हिरासत में भेज दिया है. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि छोटू राम अपने गुर्गों के साथ आदित्यपुर, धीराजगंज इलाके में एक बड़ी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है.

    इस सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. उस टीम ने छापेमारी कर छोटू राम, गोलू गुप्ता सहित 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया. इस दौरान अपराधियों की निशानदेही पर हथियार व अन्य सामान बरामद किया गया.जिनकी गिरफ्तारी हुई उनमें आदित्यपुर ब्राह्मण टोला के रहनेवाले रवि राम उर्फ छोटू राम के अलावा आदित्यपुर गुमटी बस्ती निवासी गोलू गुप्ता, आदित्यपुर इमली चौक निवासी सुमित गोप, चांडिल के हुमीद का रहनेवाला अंगद प्रमाणिक, आदित्यपुर पीएचडी कॉलोनी का रोहित महतो, गम्हरिया थाना क्षेत्र के बासूरदा का सूरज महतो, आरआईटी थाना क्षेत्र के रायडीह बस्ती का अनीश कुमार शर्मा और आदित्यपुर गुमटी बस्ती का राजू कुमार वर्मा शामिल हैं.

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश के मामले शामिल हैं. रवि राम उर्फ छोटू राम पर हत्या और अवैध हथियार रखने के कई मामले दर्ज है. वह ट्रिपल मर्डर केस में जेल जा चुका है. गोलू गुप्ता पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. अंगद प्रमाणिक पर हत्या और मारपीट के मामले दर्ज हैं. सूरज महतो हत्या का आरोपी है.

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    उस पर आदित्यपुर थाना केस सं. 28/2022 दर्ज है तथा राजू कुमार वर्मा पर हत्या के प्रयास, हथियार रखने और साजिश के मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार सभी अपराधियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सरायकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर कड़ा शिकंजा कसने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur police arrested eight people including notorious criminal Chhotu Ram Adityapur: Plan of a big crime failed weapons recovered
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    June 17, 2026

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    June 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 271.61 अंक चढ़ा

    June 17, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    June 17, 2026

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    June 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 271.61 अंक चढ़ा

    June 17, 2026

    Jharkhand: रिश्तेदार की सगाई में आयी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    Health Ministry : दवा की गुणवत्ता और मरीज की सुरक्षा को लेकर केंद्र सख्त, बिना डॉक्टर के पर्चे मेडिकल से नहीं मिलेगा कफ सिरप

    June 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group