Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»हम 2014 के बाद भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों पर गर्व से बात करने लगे, पीएम मोदी के भाषणों के संकलन के विमोचन पर बोले राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश
    Breaking News

    हम 2014 के बाद भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों पर गर्व से बात करने लगे, पीएम मोदी के भाषणों के संकलन के विमोचन पर बोले राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश

    News DeskBy News DeskApril 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने 2014 के बाद ‘विकसित भारत’ की कल्पना की और इससे पहले इस बारे में सपना नहीं देखा था. हरिवंश ने कहा कि देशवासी 2014 के बाद ‘‘भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों’’ के बारे में गर्व के साथ बात करने लगे हैं और यह एक ‘बड़ा बदलाव’ है. उन्होंने यहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में संस्कृति विषय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषणों के संकलन ‘संस्कृति का पांचवां अध्याय’ के विमोचन के अवसर पर अपने संबोधन में ये बातें कहीं.

    मोदी 2014 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री बने थे. पुस्तक के रूप में संकलित इस संकलन में प्रधानमंत्री के 34 भाषण हैं, जिन्हें समयानुसार क्रमबद्ध किया गया है. इनकी शुरुआत दिल्ली के लाल किले में 2015 के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए गए भाषण से होती है और समापन अक्टूबर 2024 में वाराणसी में आर जे शंकर नेत्र चिकित्सालय के उद्घाटन के अवसर पर दिए गए भाषण से होता है.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    राज्यसभा के उपसभापति ने कहा कि देश इस समय ‘आजादी का अमृत काल’ मना रहा है. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक ‘विकसित भारत’ बनाने का संकल्प प्रस्तुत किया है. ‘विकसित भारत’ की कल्पना 2014 के बाद की गई और यह सपना उससे पहले नहीं देखा गया था. उपसभापति ने कहा कि ‘विकसित भारत’ के इस दृष्टिकोण में प्रधानमंत्री ने गुलामी की मानसिकता को त्यागने और अपनी संस्कृति पर गर्व करने के लिए कहा है और अपनी संस्कृति पर गर्व करने से जुड़ी समृद्ध सामग्री इस संकलन में है.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    After 2014 said Rajya Sabha Deputy Chairman Harivansh at the release of the compilation of PM Modi's speeches we started talking proudly about Indian culture and Sanatan values
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group