Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Agniveer Shaheed: असम सीमा पर झारखंड का बेटा अग्निवीर अर्जुन महतो हुआ शहीद, 11 माह पहले ही सेना में हुआ था शामिल
    Breaking News

    Agniveer Shaheed: असम सीमा पर झारखंड का बेटा अग्निवीर अर्जुन महतो हुआ शहीद, 11 माह पहले ही सेना में हुआ था शामिल

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2024Updated:November 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Devghar. चंदनकियारी प्रखंड के फतेहपुर निवासी लंकेश्वर महतो के पुत्र अग्निवीर जवान अर्जुन कुमार महतो (22 वर्ष) असम सीमा पर ड्यूटी के दौरान गोली लगने से शहीद हो गये. उनकी बहाली 2023 में हुई थी. वह असम के सिलचर मसिमपुर मिलिट्री कैंप में तैनात थे. घटना 22 नवंबर की अलसुबह दो बजे की है. घटना के बाद फौज के अधिकारियों ने परिजनों को सूचना दी. रविवार को असम से शहीद का पार्थिव शरीर हवाई जहाज से कोलकाता लाया गया, जहां से एंबुलेंस से सड़क मार्ग से शहीद का पार्थिव शरीर अमलाबाद ओपी लाया गया. वहां जवान की एक झलक पाने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी.

    Champai Soren: चंपई ने जेपीएससी, जेएसएससी ‘अनियमितताओं’ पर संज्ञान लेने का हाइकोर्ट से किया आग्रह

    ओपी से गाजे-बाजे के साथ शहीद अर्जुन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव फतेहपुर लाया गया. शव पहुंचते ही माता, पिता, बड़े भाई और तीनों बहनें दहाड़ मार कर रोने लगे. पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. हर किसी की आंखें नम थीं. शव को देखने के लिए आसपास के गांव के लोग पहुंचे थे. मिलिट्री अधिकारियों ने माता-पिता को उनके शहीद पुत्र के शव का दर्शन कराया. फिर अंतिम संस्कार के लिए शव दामोदर नदी तट पर ले जाया गया, जहां सलामी दी गयी.

    Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले में धान के खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत

    शव यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ शामिल हुई. शहीद अर्जुन महतो के पार्थिव शरीर से लिपटा राष्ट्रीय ध्वज को उसके बड़े भाई बलराम महतो के सुपुर्द किया गया. साथ ही सेना की वर्दी, बेल्ट और अन्य सामान भी सौंपा गया. मिलिट्री कैंप की ओर से अंतिम संस्कार के लिए शहीद के परिजन को 59 हजार की राशि दी गयी. कागजी कार्रवाई पूरी होने पर एक माह बाद मुआवजा समेत अन्य लाभ देने की बात कही गयी.
    राज्यपाल व सीएम ने शोक जताया
    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अग्निवीर अर्जुन महतो के शहीद होने पर दुख जताया है. राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र सेवा में प्राणों की आहुति देनेवाले इस महान योद्धा को कोटि कोटि नमन है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अग्निवीर अर्जुन महतो के शहीद होने पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि परमात्मा वीर शहीद की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Agniveer Shaheed: Jharkhand's son Agniveer Arjun Mahato martyred on Assam border had come home for Durga Puja. had joined the army only 11 months ago
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Champai Soren: चंपई ने जेपीएससी, जेएसएससी ‘अनियमितताओं’ पर संज्ञान लेने का हाइकोर्ट से किया आग्रह

    July 27, 2026

    Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले में धान के खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत

    July 27, 2026

    PM Modi ने परीक्षा सुधारों के लिए हाइ पावर टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की, नंदन नीलेकणी होंगे अध्यक्ष

    July 27, 2026
    Recent Post

    Champai Soren: चंपई ने जेपीएससी, जेएसएससी ‘अनियमितताओं’ पर संज्ञान लेने का हाइकोर्ट से किया आग्रह

    July 27, 2026

    Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले में धान के खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत

    July 27, 2026

    PM Modi ने परीक्षा सुधारों के लिए हाइ पावर टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की, नंदन नीलेकणी होंगे अध्यक्ष

    July 27, 2026

    Durand Cup JFC: डूरंड कप का हुआ आगाज, फर्नांडिस की हैट्रिक, Jamshedpur FC ने डिफेंडर्स एफसी को दी 5-0 से करारी शिकस्त

    July 27, 2026

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार, 7.8 किलो गांजा और नकद बरामद

    July 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group