Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का अमेरिका में निधन, पिता ने साझा की फोटो
    National

    वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का अमेरिका में निधन, पिता ने साझा की फोटो

    News DeskBy News DeskJanuary 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    मुंबई. वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन हो गया है. उनकी उम्र केवल 49 साल थी. अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि अग्निवेश अमेरिका में स्कीइंग के दौरान घायल हुए थे. उन्हें इलाज के लिए माउंट साइनाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें बुधवार को कार्डियक अरेस्ट आया.

    अनिल अग्रवाल ने बुधवार रात करीब 10 बजे X पर पोस्ट कर बेटे के निधन की जानकारी दी. एक भावुक पोस्ट में बेटे के निधन को जीवन का सबसे अंधकारमय दिन बताया. उन्होंने लिखा कि वे अपने बेटे से किए हुए वादे को निभाते हुए अपनी कमाई का 75% समाज को लौटाएंगे.

    अनिल अग्रवाल ने बताया कि उनके बेटे अग्निवेश का जन्म 3 जून 1976 को पटना में हुआ था. अजमेर के मेयो कॉलेज से उसने पढ़ाई की और एक सफल पेशेवर करियर बनाया. फुजैराह गोल्ड की स्थापना में अग्निवेश ने अहम भूमिका निभाई और हिंदुस्तान जिंक के चेयरमैन भी रहे. अनिल अग्रवाल ने अपने बेटे को एक खिलाड़ी, संगीतकार और लीडर बताया, जो अपनी गर्मजोशी, विनम्रता और दयालुता के लिए जाने जाते थे.

    LPG Price Cut Today: जुलाई के पहले दिन महंगाई से राहत, 183.50 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलेंडर

    मेटल किंग के नाम से मशहूर अनिल अग्रवाल के परिवार की जड़ें राजस्थान में रही हैं. उनके पिता कारोबार के सिलसिले में बिहार चले गए थे. इससे पहले परिवार कुछ समय तक राजस्थान में रहा था. अनिल अग्रवाल का जन्म पटना में हुआ, पर उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई जयपुर के चौमूं और सीकर में की.

    छोटा सूटकेस और आंखों में सपने अनिल अग्रवाल का जन्म 1954 में पटना के मारवाड़ी परिवार में हुआ. सरकारी स्कूल में पढ़े. पिता द्वारका प्रसाद अग्रवाल एल्यूमीनियम कंडक्टर के छोटे कारोबारी थे. पिता के बिजनेस में हाथ बंटाया. 19 की उम्र में बेहतर भविष्य की तलाश में मुंबई पहुंचे.

    Petrol-Dieseal Price: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल पांच रुपये, डीजल तीन रुपये प्रति लीटर सस्ता किया

    वहां 9 बिजनेस किए, सभी फेल रहे. फिर वेदांता की स्थापना की. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘मैंने सोचा नहीं था कि साधारण आदमी होते हुए राष्ट्र निर्माण से योगदान दूंगा.’ मालूम हो, वेदांता ने 8 साल में 3.39 लाख करोड़ रु. टैक्स का योगदान दिया है.

    वेदांता, जिंक, लेड, एल्युमिनियम और सिल्वर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है. इसके फाउंडर अनिल अग्रवाल इंडिया के मेटल मैन के नाम से जाने जाते हैं. कंपनी का मार्केट कैप करीब 83 हजार करोड़ रुपए है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Agnivesh passed away Anil Agarwal father shared a photo son of Vedanta Group chairman
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026

    CRPF Promotion: सीआरपीएफ के 250 से अधिक अधिकारियों को 15 साल इंतजार के बाद मिली पहली पदोन्नति

    June 29, 2026

    CBSE: कक्षा 10वीं के मौजूदा बैच के विद्यार्थियों को तीन भाषाएं पढ़ने से मिलेगी छूट, सीबीएसई ने की घोषणा

    June 29, 2026
    Recent Post

    LPG Price Cut Today: जुलाई के पहले दिन महंगाई से राहत, 183.50 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलेंडर

    July 1, 2026

    Petrol-Dieseal Price: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल पांच रुपये, डीजल तीन रुपये प्रति लीटर सस्ता किया

    July 1, 2026

    Noel Tata Resign Voltas:  ट्रेंट के बाद नोएल टाटा ने वोल्टास के चेयरमैन का पद भी छोड़ने की घोषणा की

    July 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी, Sensex और Nifty में उछाल

    July 1, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    July 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group