Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Noel Tata Resign Voltas:  ट्रेंट के बाद नोएल टाटा ने वोल्टास के चेयरमैन का पद भी छोड़ने की घोषणा की
Breaking News

Noel Tata Resign Voltas:  ट्रेंट के बाद नोएल टाटा ने वोल्टास के चेयरमैन का पद भी छोड़ने की घोषणा की

News DeskBy News DeskJuly 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. ट्रेंट के चेयरमैन का पद छोड़ने के लगभग एक सप्ताह बाद नोएल टाटा ने टाटा समूह की एक और कंपनी वोल्टास के चेयरमैन के पद से भी हटने की मंगलवार को घोषणा की। ठंडक प्रदान करने वाले उत्पाद मसलन एयर कंडीशनर आदि बनाने वाली प्रमुख कंपनी की 72वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए नोएल टाटा (69) ने कहा कि वोल्टास के चेयरमैन के तौर पर यह उनकी आखिरी एजीएम होगी। नोएल टाटा ने कहा, जैसा कि आप जानते होंगे, चेयरमैन के तौर पर यह मेरी आखिरी सालाना आम बैठक है।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने आंतरिक पदोन्नति और बाहरी नियुक्तियों के ज़रिये अपनी टीम तैयार की है तथा उन्होंने भविष्य में तेजी से वृद्धि की प्रबंधन क्षमता पर भरोसा जताया। नोएल टाटा 27 जनवरी, 2003 को वोल्टास के निदेशक मंडल में शामिल हुए थे। उन्हें एक सितंबर, 2017 को वोल्टास का गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया गया था। उन्होंने इशात हुसैन की जगह ली थी।

Cyclone अकवान ने गोपालपुर के पास तट को पार किया, कोल्हान में हो रही बारिश, 22 नवंबर से स्थिति में सुधार होने की उम्मीद, 23 से मौसम साफ

नोएल ने 23 जून को भारत की प्रमुख फ़ैशन एवं लाइफ़स्टाइल रिटेलर कंपनी ‘ट्रेंट’ के शेयरधारकों को संबोधित करते हुए भी इसी तरह की घोषणा की थी। नोएल टाटा, टाटा संस के सबसे बड़े शेयरधारक ‘टाटा ट्रस्ट्स’ के चेयरमैन भी हैं। वह इस साल नवंबर में 70 साल के हो जाएंगे। कंपनी कानून 2013 के तहत, किसी भी प्रबंध निदेशक या पूर्णकालिक निदेशक को 70 साल या उससे अधिक उम्र होने पर नियुक्त नहीं किया जा सकता और न ही वह इस पद पर बना रह सकता है।

Jamshedpur. Tata Motors प्लांट में 22 नवंबर रविवार को सभी विभागों में होगा कामकाज

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Cyclone अकवान ने गोपालपुर के पास तट को पार किया, कोल्हान में हो रही बारिश, 22 नवंबर से स्थिति में सुधार होने की उम्मीद, 23 से मौसम साफ

November 21, 2026

Jamshedpur. Tata Motors प्लांट में 22 नवंबर रविवार को सभी विभागों में होगा कामकाज

November 21, 2026

Jamshedpur: भुइयांडीह में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक बच्चा समेत दो लोग जख्मी

November 21, 2026
Recent Post

Cyclone अकवान ने गोपालपुर के पास तट को पार किया, कोल्हान में हो रही बारिश, 22 नवंबर से स्थिति में सुधार होने की उम्मीद, 23 से मौसम साफ

November 21, 2026

Jamshedpur. Tata Motors प्लांट में 22 नवंबर रविवार को सभी विभागों में होगा कामकाज

November 21, 2026

Jamshedpur: भुइयांडीह में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक बच्चा समेत दो लोग जख्मी

November 21, 2026

Chaibasa: JMM विधायक निरल पूर्ति झारखंड विधानसभा के सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार के लिए चयनित

November 21, 2026

Jamshedpur: ACB का मानगो में बेरमो एसडीओ के बंगले पर छापा, ताला काटकर खंगाले दस्तावेज, कई अहम कागजात जब्त

November 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group