Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Air Ambulance: एयर एंबुलेंस के लिए जल्द निकाली जायेगी निविदा, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बोले, हादसे की जिम्मेदारी डीजीसीए और केंद्र सरकार की
    Breaking News

    Air Ambulance: एयर एंबुलेंस के लिए जल्द निकाली जायेगी निविदा, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बोले, हादसे की जिम्मेदारी डीजीसीए और केंद्र सरकार की

    News DeskBy News DeskFebruary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Ranchi. चतरा के सिमरिया में एयर एंबुलेंस दुर्घटना को लेकर शहरी विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने डीजीसीए द्वारा रेडबर्ड कंपनी की उड़ान पर राेक लगाये जाने पर शुक्रवार को विधानसभा परिसर में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जल्द ही इसके लिए निविदा निकाली जायेगी और दूसरी कंपनी से समझौता किया जायेगा. लोगों को बेहतर सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों से संपर्क कर सुविधा के साथ सब्सिडी मुहैया करायी जायेगी. मंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य में भाजपा नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है. इसलिए एक हादसे की आड़ में भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी अनर्गल बयान दे रहे हैं.
    सुदिव्य कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2023 में जनता के हित में सब्सिडी वाली एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की थी. बहुत से लोगों ने जरूरत के समय इस सेवा का फायदा भी उठाया है. उन्होंने कहा कि एयर एंबुलेंस हादसे की जिम्मेदारी डीजीसीए और केंद्र सरकार की है. डीजीसीए की अनुमति के बाद ही राज्य सरकार ने रेड बर्ड के साथ समझौता किया था.
    एयर एंबुलेंस हादसे मामले में हेमंत सरकार जनता को बरगला रही, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने लगाये आरोप, रेड बर्ड कंपनी पर उठाये सवाल
    रांची. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार एयर एंबुलेंस मामले में जनता को बरगला रही है. जनता के सामने झूठ परोस रही है. सवाल करने पर सत्ता पक्ष के मंत्री कहते हैं कि विपक्ष राजनीति कर रहा है. अगर इस घटना में डीजीसीए की कोई गड़बड़ी होगी, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी. उक्त बातें उन्होंने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही.
    उन्होंने कहा कि एयर एंबुलेंस मामले में सरकार को यह जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए कि 2023 से चल रही इस योजना से कितने मरीजों को लाभ हुआ है, कितने लोगों को सब्सिडी मिली है. कितने लोगों को किन-किन शहरों में ले जाया गया और लाया गया. इस पूरी योजना के लिए सरकार ने अब तक कितनी सब्सिडी दी है और रेड बर्ड को इस योजना के लिए कैसे चुना गया. उन्होंने पूछा कि सरकार ने कैसे जले हुए मरीज को यह कहकर दिल्ली ले जाने से मना कर दिया कि वह 60 प्रतिशत से अधिक जला हुआ है. वहीं, रेड बर्ड कंपनी परिवार से आठ लाख रुपये लेकर कैसे दिल्ली ले जाने के लिए राजी हो गयी.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Air Ambulance: Tender for air ambulance will be issued soon Air Ambulance: एयर एंबुलेंस के लिए जल्द निकाली जायेगी निविदा Minister Sudhivya Kumar Sonu मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बोले हादसे की जिम्मेदारी डीजीसीए और केंद्र सरकार की
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    June 24, 2026

    Jharkhand SIR: JMM ने ‘असत्यापित’ और ‘विसंगति’ वाले मतदाताओं के लिए आसान एसआईआर सत्यापन की मांग की

    June 24, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की पांच साल में 40,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना

    June 24, 2026
    Recent Post

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    June 24, 2026

    Jharkhand SIR: JMM ने ‘असत्यापित’ और ‘विसंगति’ वाले मतदाताओं के लिए आसान एसआईआर सत्यापन की मांग की

    June 24, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की पांच साल में 40,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना

    June 24, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, टीसीएस, टाटा स्टील के शेयर में गिरावट

    June 24, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group