


Ahmadabad. गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की बृहस्पतिवार को एअर इंडिया विमान हादसे में मौत हो गई. केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल ने यह जानकारी दी. रूपाणी 68 वर्ष के थे. वह गुजरात के राजकोट पश्चिम विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद 2016 से 2021 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे. अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार की दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद यहां एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को मिला कर कुल 242 लोग सवार थे.



