Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»पाकिस्तानी ट्रेन हाईजैक के सभी बंधक छुड़ाए गए, सेना का दावा – 33 विद्रोही ढेर, बलूच लड़ाकों का दावा- हमने 100 सैनिक मारे
Breaking News

पाकिस्तानी ट्रेन हाईजैक के सभी बंधक छुड़ाए गए, सेना का दावा – 33 विद्रोही ढेर, बलूच लड़ाकों का दावा- हमने 100 सैनिक मारे

News DeskBy News DeskMarch 13, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

पाकिस्तानी में ट्रेन हाईजैक में सभी बंधकों को छुड़ा लेने का दावा सुरक्षाबलों ने बुधवार रात किया. उन्होंने कहा कि 33 बलूच लड़ाकों को मार गिराया है. इस ऑपरेशन में कुछ बंधक भी मारे गए हैं. उन्होंने बताया कि बाकी सभी बंधकों को रिहा करा लिया गया है. वहीं, पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ ने कहा कि हमारे सैनिकों ने कई विद्रोहियों को नरक भेज दिया है.

न्यूज एजेंसी AFP ने पाकिस्तान आर्मी के हवाले से बताया है कि ट्रेन में यात्रा कर रहे 27 ऑफ ड्यूटी पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि 1 सैनिक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मारा गया. ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का दावा है कि उसने दो दिन में 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए हैं. इनमें से 60 को बुधवार को ही मारा गया है.

बलूच आर्मी ने मंगलवार दोपहर 1 बजे जाफर ट्रेन के 450 पैसेंजर्स को बंधक बनाया था. इन्हें छुड़ाने का ऑपरेशन लगभग 36 घंटे चला. पाकिस्तानी आर्मी अफसर ने बताया कि 346 बंधकों को छुड़ा लिया गया है.

जाफर एक्सप्रेस के यात्री नूर मुहम्मद ने बताया, ‘विस्फोट के बाद भीषण गोलीबारी हुई और हमें अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा.’
एक महिला ने बताया, ‘हम ट्रेन में बैठे थे, तभी अचानक धमाका हुआ और हमें बाहर निकलने को कहा गया. हमले के बाद हमें दो घंटे तक पैदल चलना पड़ा.’

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

यात्री मुहम्मद अशरफ ने इस दृश्य को भयावह बताया. ऐसा लगा जैसे कयामत आ गई हो. हर जगह दहशत का माहौल था. हमलावरों ने महिलाओं या बुजुर्ग यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. हमलावरों की संख्या 100 से अधिक थी.

BLA के बलूच लड़ाकों ने बताया हक की लड़ाई

BLA की तरफ से बुधवार शाम एक ऑडियो भी जारी किया गया. इसमें कहा गया कि यह इंसाफ और जिंदा रहने की लड़ाई है. हम ट्रेन हाईजैक के इस ऑपरेशन में शामिल हुए हैं क्योंकि यह हमारे हक की लड़ाई है.

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

हम बलूच लोगों से कहना चाहते हैं कि वह इस संघर्ष में शामिल हो और इसका हिस्सा बने. हम ये लड़ाई आपके लिए लड़ रहे हैं. आज हमने इस ट्रेन को हाईजैक किया. हमारे साथ आपके लिए और इस जमीन के लिए अपना खून बहा रहे हैं. हालांकि अभी तक इस ऑडियो की पुष्टि नहीं हुई है.

इससे पहले मंगलवार को BLA ने बयान जारी कर कहा था कि अगर हमारे खिलाफ कोई मिलिट्री ऑपरेशन करने की कोशिश की गई तो हम सभी बंधकों को मार देंगे. इस कत्ल-ए-आम की जिम्मेदारी पाकिस्तानी सेना की होगी.

दरअसल, बलूचिस्तान से होकर गुजरने वाले चीन के CPEC प्रोजेक्ट का बलूच आर्मी विरोध करती है. लगभग 500 अरब डॉलर वाले इस प्रोजेक्ट को लेकर BLA का कहना है कि ग्वादर पोर्ट पर स्थानीय बलूच लोगों के अधिकारों को खत्म किया जा रहा है. इसका विरोध जताने के लिए पिछले 4 साल में BLA ने 76 हमले किए हैं जिनमें 1156 पाक फौजी मारे जा चुके हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: रेल कर्मचारी की मौत के बाद पत्नी को मिले ₹1.10 करोड़, SBI रेलवे सैलरी पैकेज के तहत बीमा राशि का भुगतान

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group