Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Mahakumbh को लेकर सभी रोड जाम, ट्रेनों में भी उमड़ रही भीड़, झारखंड में कई स्टेशनों पर हंगामा, यात्रियों ने काटा बवाल, तोड़फोड़
    Breaking News

    Mahakumbh को लेकर सभी रोड जाम, ट्रेनों में भी उमड़ रही भीड़, झारखंड में कई स्टेशनों पर हंगामा, यात्रियों ने काटा बवाल, तोड़फोड़

    News DeskBy News DeskFebruary 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को लेकर करीब-करीब सभी रोड पर जाम की स्थिति है. यूपी से मिलनेवाली सभी अन्य राज्य की सीमा पर भारी जाम है. लोग त्राहिमाम कर रहे है. सड़कों की यह जाम अब ट्रेनों तक आ पहुंची है. इलाहाबाद जानेवाली करीब-करीब सभी ट्रेनों में मारामारी की स्थिति है. इधर, ट्रेनों में भी भारी भीड़ उमड़ रही है. इसे लेकर झारखंड के कई रेलवे स्टेशन से हंगामे की सूचना है. चंदवा के टोरी रेलवे जंक्शन में स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12873) आने के बाद भी ऐसी ही स्थिति दिखी. प्लेटफार्म नंबर चार यात्रियों से खचाखच भरा था. जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म में रूकी. लोग ट्रेन पर सवार होने के लिए आगे बढ़े, पर अधिकांश बोगी के दरवाजे भीतर से बंद थे.

    बाहर यात्रियों ने दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया. दरवाजा नहीं खुला तो गुस्साए यात्रियों ने ट्रेन में तोड़फोड़ व पत्थर बरसाना शुरू कर दिया. गोमो तथा पारसनाथ स्टेशन पर 12311 अप हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने से वंचित होते देख आक्रोशित कुंभ के श्रद्धालु इंजन के आगे रेल पटरी पर आ गये. आरपीएफ ने सूझबूझ का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं को किसी तरह अलग-अलग ट्रेनों में चढ़ा कर ट्रेन खुलवाने में सफलता पायी. ट्रेन गोमो में आधा घंटा तथा पारसनाथ में करीब ढाई घंटे रुकी रही.

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    जानकारी के अनुसार नेताजी एक्सप्रेस से प्रयागराज जाने के लिए करीब ढाई सौ श्रद्धालु गोमो स्टेशन पहुंचे थे. ट्रेन में पहले से भीड़ थी. सभी कोच का दरवाजा बंद था. उससे आक्रोशित होकर श्रद्धालु इंजन के आगे रेल पटरी पर आ गये. हंगामा की सूचना पर करीब दर्जनभर जवान स्टेशन पहुंचे. जवानों ने कोच का दरवाजा खुलवाकर श्रद्धालुओं को कोच में सवार कराकर गोमो से रवाना कराया.

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    एसी कोच का हाल जेनरल जैसा
    गोमो स्टेशन पर नेताजी एक्सप्रेस के एसी कोच का हाल दिखा. जेनरल कोच की तरह एसी तथा स्लीपर कोच खचाखच भरा था. श्रद्धालु एसी कोच के दरवाजे पर खड़ा होकर यात्रा करने को विवश थे. 12321 अप मुंबई मेल के बी वन, बी टू तथा बी थ्री कोच में भी खचाखच भीड़ थी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    All roads jammed due to Mahakumbh Chaibasa News: People got angry due to vandalism in a religious place in Jaintgarh crowd gathering in trains too passengers create ruckus ruckus at many stations in Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    June 6, 2026

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि सात जून तक बढ़ाई

    June 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    June 6, 2026

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि सात जून तक बढ़ाई

    June 6, 2026

    Tata Group: टाटा ट्रस्ट्स का 1989 के शेयर हस्तांतरण में अनियमितता के आरोपों से इनकार

    June 6, 2026

    Chaibasa: SIT की कार्रवाई, चक्रधरपुर के उप मुखिया की हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

    June 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group