Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»प्रेमिका से मिलने गया था अमरेंद्र, लड़की के परिजनों ने मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, चार गिरफ्तार
Breaking News

प्रेमिका से मिलने गया था अमरेंद्र, लड़की के परिजनों ने मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, चार गिरफ्तार

News DeskBy News DeskAugust 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Palamu : पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाही रेल पटरी के पास 16 अगस्त की सुबह मिले एक युवक के क्षत-विक्षत शव मामले में पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने इस मामले में प्रेम प्रसंग को वजह बताते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामले का खुलासा करते हुए पलामू पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 22 वर्षीय अमरेन्द्र सिंह उर्फ बब्लू सिंह के रूप में हुई थी, जो ग्राम सुआ का निवासी था. शुरुआती तौर पर मामला ट्रेन दुर्घटना जैसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स की जांच के बाद हत्या की पुष्टि हुई.

जांच में पता चला कि अमरेन्द्र का पिछले पांच सालों से काजल कुमारी नाम की युवती से प्रेम संबंध था. वर्ष 2022 में काजल की शादी हो गई थी, फिर भी अमरेन्द्र का उससे संपर्क बना हुआ था. पुलिस के अनुसार, काजल के परिजन इस रिश्ते से नाखुश थे और लंबे समय से इसका विरोध कर रहे थे.

Jamshedpur illigal Pathaka News: क्या पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई थाना स्थित टाटा पिगमेंट गेट के समीप जुगसलाई नगर परिषद के सरकारी पार्क में बिना लाइसेंस के अवैध फटका नहीं बिकेंगे तो जिले के कुछ एक भ्रष्ट अधिकारियों एवं अन्य के यहां नहीं मनेंगे दिवाली ?

पुलिस का कहना है कि 15 अगस्त की रात अमरेन्द्र, काजल से मिलने उसके गांव गया था, जहां उसे लड़की के परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अमरेन्द्र को पकड़कर अपने घर लाया और वहां रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद, हत्या को दुर्घटना दिखाने की मंशा से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए योगेन्द्र यादव, राकेश यादव, कलावती देवी और बृक्ष यादव को गिरफ्तार किया गया. सभी आरोपी ग्राम सुआ, थाना सदर के रहने वाले हैं.

Railway: ट्रेनों की लेटलतीफ़ी पर दक्षिण पूर्व रेलवे सख्त, मुंबई मेल और गीतांजलि एक्सप्रेस की झारसुगुड़ा के बाद स्टेशन-दर-स्टेशन होगी मॉनिटरिंग

सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई रविन्द्र कुमार सिंह के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 85/2025 दर्ज की गई है और मामले में BNS की धाराएं 103(1), 238 और 61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है.

पुलिस का कहना है कि मामले में अभी पूछताछ और तकनीकी जांच जारी है. आगे और भी तथ्य सामने आने की संभावना है. फिलहाल चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur illigal Pathaka News: क्या पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई थाना स्थित टाटा पिगमेंट गेट के समीप जुगसलाई नगर परिषद के सरकारी पार्क में बिना लाइसेंस के अवैध फटका नहीं बिकेंगे तो जिले के कुछ एक भ्रष्ट अधिकारियों एवं अन्य के यहां नहीं मनेंगे दिवाली ?

November 8, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: निशा भगत मामले में भाजपा का प्रदर्शन, बिष्टुपुर मंडल ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

November 7, 2026

ADITYAPUR NEWS: त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, अंबा स्वीट्स में 10 किलो खराब मिठाई नष्ट

November 7, 2026
Recent Post

Jamshedpur illigal Pathaka News: क्या पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई थाना स्थित टाटा पिगमेंट गेट के समीप जुगसलाई नगर परिषद के सरकारी पार्क में बिना लाइसेंस के अवैध फटका नहीं बिकेंगे तो जिले के कुछ एक भ्रष्ट अधिकारियों एवं अन्य के यहां नहीं मनेंगे दिवाली ?

November 8, 2026

Railway: ट्रेनों की लेटलतीफ़ी पर दक्षिण पूर्व रेलवे सख्त, मुंबई मेल और गीतांजलि एक्सप्रेस की झारसुगुड़ा के बाद स्टेशन-दर-स्टेशन होगी मॉनिटरिंग

November 8, 2026

Congress नेता राहुल गांधी का आरोप, E20 बन गया 420’, लोगों की कार से हो रही पेट्रोल की चोरी, पेट्रोलियम मंत्रालय ने नकारा

November 8, 2026

Cancer Medicine: 137 कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतें नौ नवंबर से लागू होंगी, व्यापार मार्जिन की सीमा तय

November 8, 2026

Sonia Gandhi बोलीं-बाबरी मस्जिद का विध्वंस देखते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए थे, BJP का पलटवार, बाबर अब भी कांग्रेस के दिल में है

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group