Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»राज्यसभा में सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बीच झारखंड में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा – सदन पक्ष और विपक्ष दोनों से मिलकर चलता है
    Headlines

    राज्यसभा में सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बीच झारखंड में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा – सदन पक्ष और विपक्ष दोनों से मिलकर चलता है

    News DeskBy News DeskDecember 11, 2024Updated:December 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. झारखंड विधानसभा के छठे सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होने पर रवींद्रनाथ महतो ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों, सत्तापक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन ने जिन सपनों को लेकर आंदोलन की लंबी लड़ाई लड़ी, उसे पूरा करने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है.

    राज्यसभा के सभापति व जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद से हटाने के लिए लिए इंडिया गठबंधन के अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस के बीच विस अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि मैं सदन के सदस्यों से आग्रह करना चाहूंगा कि लोक कल्याण के लिए ऐसी नीतियां बनाएं, ऐसे कानून बनाएं, ऐसे अधिनियम बनाएं, जिससे समाज के शोषित, पीड़ित और वंचित वर्गों का उत्थान हो सके. उन्होंने कहा कि गांधी के जरिये देखे गए सपनों के अनुरूप अंतिम व्यक्ति के जीवन में सामाजिक, आर्थिक उत्थान हो सके.

    उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश होगी कि मैं सभी सदस्यों को पर्याप्त समय दूं, पर्याप्त अवसर दूं. यह सदन सभी पक्षों के विचारों वाली सदन हो. सभी पक्षों के विचार यहां आने चाहिए. सहमति और असहमति हमारे लोकतंत्र की ताकत है. हम अलग-अलग विचारधाराओं से चुनकर आते हैं हालांकि अलग-अलग विचारधाराओं के बाद भी राज्य का हित सर्वोपरि हैं.

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    महतो ने कहा कि सदन पक्ष और विपक्ष दोंनों से मिलकर चलता है. विपक्ष सरकार का आईना होता है. लोकतंत्र की यही ताकत है कि सबकी बातें सुनी जाए. सहमति से सदन चले और मेरी अपेक्षा है कि मैं सबकी सहमति से सदन चलाऊं. मैं प्रयास करूंगा कि उन्ही भावनाओं से आप सबका विचार सदन में आए और मैं निष्पक्ष रूप से सदन का संचालन कर सकूं लेकिन आप सबों से मेरी यह अपेक्षा रहेगी कि सदन निर्बाध रूप से चले.

    उन्होंने कहा कि मैं यहां अपने अन्तर्मन से यह कहना चाहता हूं कि हमलोग यहां पर चुनकर आते हैं और जनता की बहुत सारी अपेक्षाओं के साथ चुनकर आते हैं. साढ़े तीन करोड़ जनता की इस सदन से आशाएं बंधी है कि उनके हित में और उनके लिए इस महापंचायत से समुचित कार्य हो. इसके साथ विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को बुधवार पूर्वाह्न 11.00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    उल्लेखनीय है कि विधानसभा सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण के साथ शुरू होगी. इसके बाद राज्य सरकार के जरिये सदन के पटल पर चालू वित्तीय वर्ष के द्वितीय अनुपूरक बजट को लाया जाएगा. अनुपूरक बजट पर चर्चा के बाद इसे पारित करने की कार्यवाही होगी. इसके अलावा हेमंत सरकार सदन में बहुमत साबित करने का काम करेगी. चार दिनों का यह सत्र राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद 12 दिसंबर को समाप्त होगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Amidst the deadlock in Rajya Sabha Jharkhand Assembly Speaker Rabindranath Mahato said - The House runs together with both the ruling and opposition parties: Assembly Speaker
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    April 17, 2026

    Appointed Lokayukta: झारखंड हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता राज्य के लोकायुक्त नियुक्त

    April 17, 2026
    Recent Post

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    April 17, 2026

    Appointed Lokayukta: झारखंड हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता राज्य के लोकायुक्त नियुक्त

    April 17, 2026

    Jharkhand Crime : महिला के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार,आरोपी रात में खिड़की तोड़कर घर में घुसा था, गिरफ्तार

    April 17, 2026

    Share Bazar : वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार में उछाल, Sensex 177.52 अंक चढ़कर 78,166.20 पर पहुंचा

    April 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group