Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»‘Amul’ Big Decision: अमूल का बड़ा फैसला, देशभर में सस्ता कर दिया दूध, जानें अब कितने रुपये हो गयी एक लीटर वाले पैकेट की कीमत
    Breaking News

    ‘Amul’ Big Decision: अमूल का बड़ा फैसला, देशभर में सस्ता कर दिया दूध, जानें अब कितने रुपये हो गयी एक लीटर वाले पैकेट की कीमत

    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. अमूल ब्रांड के तहत दुग्ध उत्पादों का विपणन करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने देश भर में दूध की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. हालांकि, कीमतों में यह कटौती केवल एक लीटर वाले पैकेट पर की गई है. जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने कहा, हमने समूचे भारत में एक लीटर वाले पैकेट की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. उन्होंने कहा, इसका मकसद उपभोक्ताओं को दूध के बड़े पैकेट खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना है. दिल्ली में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 68 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 67 रुपये कर दी गई है, जबकि अमूल ताजा की कीमत अब 56 रुपये प्रति लीटर से घटकर 55 रुपये हो जाएगी. वित्त वर्ष 2023-24 में जीसीएमएमएफ का कारोबार आठ प्रतिशत बढ़कर 59,445 करोड़ रुपये हो गया.

    मेहता ने पहले कहा था कि सहकारी समिति को मजबूत मांग के दम पर चालू वित्त वर्ष 2024-25 में राजस्व में दोहरे अंकों की वृद्धि की उम्मीद है. जीसीएमएमएफ ने गत वित्त वर्ष 2023-24 में औसतन प्रतिदिन 310 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण किया. इसकी कुल वार्षिक दूध प्रसंस्करण क्षमता लगभग 500 लाख लीटर है. घरेलू बाजार के अलावा जीसीएमएमएफ करीब 50 देशों को दुग्ध उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Amul' Big Decision: Big decision of Amul know how much the price of one liter packet has become now. made milk cheaper across the country
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group