Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Group की एक और बड़ी उपलब्धि; अब TEPL ने Pegatron में हासिल कर ली 60 प्रतिशत हिस्सेदारी
    Breaking News

    Tata Group की एक और बड़ी उपलब्धि; अब TEPL ने Pegatron में हासिल कर ली 60 प्रतिशत हिस्सेदारी

    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2025Updated:January 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (TEPL) ने शुक्रवार को अनुबंध पर विनिर्माण करने वाली ताइवानी कंपनी Pegatron की भारत स्थित इकाई में 60 प्रतिशत की नियंत्रक हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया. कंपनी ने यह जानकारी दी.
    इसके साथ ही TEPL की भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में स्थिति मजबूत हुई है. लेनदेन के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया गया. Pegatron इंडिया ताइवानी Pegatron कॉरपोरेशन की एक सहायक कंपनी है, जो एप्पल जैसी वैश्विक दिग्गजों को अनुबंध के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवाएं (ईएमएस) देती है. ताजा सौदे से Apple आपूर्तिकर्ता के रूप में टाटा की स्थिति मजबूत होने और इसकी आईफोन विनिर्माण योजनाओं को बल मिलने की उम्मीद है.

    टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने 60 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा करते हुए कहा कि पेगाट्रॉन टेक्नोलॉजी इंडिया अपनी नई स्वामित्व संरचना और व्यावसायिक दिशा को दर्शाने के लिए अपने ब्रांड को फिर से तैयार करेगी. साथ ही कंपनी उच्च गुणवत्ता वाली इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवाएं प्रदान करना जारी रखेगी. टाटा समूह की इलेक्ट्रॉनिक शाखा ने इससे पहले मार्च 2024 में विस्ट्रॉन के भारतीय परिचालन (कर्नाटक के नरसापुरा में स्थित) का अधिग्रहण किया था.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    Tata sons के चेयरमैन ने यह कहा था
    टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कर्मचारियों को दिए अपने नए साल के संदेश में कहा था कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के भारत के पक्ष में बदलाव के साथ दुनिया के बड़े व्यवसाय लचीलेपन और दक्षता के बीच नया संतुलन बना रहे हैं. ऐसे में विनिर्माण देश की अर्थव्यवस्था को बदल सकता है.
    चंद्रशेखरन ने इसे भारत के लिए विनिर्माण का नया स्वर्ण युग करार दिया. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ और प्रबंध निदेशक रणधीर ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि पेगाट्रॉन टेक्नोलॉजी इंडिया में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की विनिर्माण क्षेत्र में अपनी पैठ बढ़ाने की रणनीति के अनुकूल है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    ठाकुर ने कहा, ”हम इन नई सुविधाओं को लाने और भारत में अपने परिचालन का विस्तार करने के साथ ही एआई, डिजिटल और प्रौद्योगिकी आधारित विनिर्माण के एक नए युग की उम्मीद करते हैं. पेगाट्रॉन टेक्नोलॉजी इंडिया में टीईपीएल के बहुलांश हिस्सेदारी हासिल करने के अलावा, दोनों कंपनियां अपनी टीमों को एकीकृत करने पर काम करेंगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    2024 tata altroz racer a subsidiary of Taiwanese Pegatron Corporation Another major achievement of Tata Group; Now TEPL has acquired 60 percent stake in Pegatron. Pegatron India Tata Electronics Pvt. Ltd. Tata Group Chairman N chandrashekhran Tata group of company letest news Tata steel jamshedpur plant Tata steel letest news Tata steel md tv narendran Tata steel recent news Tata workers Union jamshedpur plant the India-based unit of Taiwanese company Pegatron
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group