Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Anurag kashyap: अनुराग कश्यप ने बयान के लिए ब्राह्मणों से मांगी माफी, कहा ‘मुद्दे से भटक गया – मर्यादा भूल गये थे’
    Breaking News

    Anurag kashyap: अनुराग कश्यप ने बयान के लिए ब्राह्मणों से मांगी माफी, कहा ‘मुद्दे से भटक गया – मर्यादा भूल गये थे’

    News DeskBy News DeskApril 23, 2025Updated:April 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपने बयान के लिए मंगलवार को माफी मांगते हुए कहा कि वह, गुस्से में किसी को जवाब देते समय ‘अपमानजनक भाषा’ का इस्तेमाल कर मर्यादा भूल गये थे. कश्यप, ब्राह्मण समुदाय पर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गये हैं. उन्होंने अपनी गलती स्वीकारते हुए कहा कि उन्होंने ‘पूरे समुदाय को लेकर’ गलत बात कही थी. उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के तमाम लोग मेरी जिंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत योगदान देते हैं.

    आज वे सब मुझसे आहत हैं. मेरा परिवार मुझसे आहत है. फिल्म निर्माता और निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर एक बयान में कहा कि बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं मेरे उस गुस्से की वजह से, मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं. कश्यप ने हिंदी फिल्म ‘फुले’ की रिलीज के खिलाफ ब्राह्मण समुदाय के विरोध और ‘संतोष’ व ‘धड़क 2’ जैसी जाति आधारित फिल्मों को लेकर सेंसर बोर्ड के रवैये की आलोचना की थी.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    उन्होंने स्वीकार किया कि शब्दों के चयन के कारण वह अपने मुद्दे से भटक गए थे. कश्यप ने कहा कि मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं, इस समाज से जिनको मैं ये नहीं कहना चाह रहा था, लेकिन आवेश में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए लिख दिया. मैं माफी मांगता हूं अपने उन तमाम सहयोगी दोस्तों से, अपने परिवार से और उस समाज से, अपने बोलने के तरीके के लिए, अभद्र भाषा के लिए. फिल्म निर्माता ने कहा कि वह ध्यान रखेंगे कि अब आगे से ऐसा न हो. कश्यप ने कहा कि अपने गुस्से को काबू करने पर काम करूंगा. और मुद्दे की बात अगर करनी हो तो सही शब्दों का इस्तेमाल करूंगा. आशा है आप मुझे माफ कर देंगे.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Anurag Kashyap: Anurag Kashyap apologized to the Brahmin community for his statement I had forgotten my limits' said 'I had deviated from the issue
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group